UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Check More Details About It

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 13, 2026

share Share

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Uttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC) ने गोरखपुर जिले के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर बस कंडक्टर के पदों पर भर्ती हेतु Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 145 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 8 July 2026 से Online आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 July 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना तथा CCC (Course on Computer Concepts) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC)
PostBus Conductor 
Vacancy145
Job Typeoutsourcing basis
Qualification12th Pass
Age Limit18 To 40 Years
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitesewayojan.up.nic.in
Application Starts From8 July 2026
Last Date16 July 2026

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Important Dates

Online Application Starts8 July 2026
Last Date16 July 2026
Interview DateSchedule Later
Age Limit As OnCheck Notification

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Application Fee

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026 के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), एससी (SC) एवं एसटी (ST) सहित सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यानी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना पूरी तरह से फ्री है।

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Age Limit

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना भर्ती अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को गोरखपुर UPSRTC कंडक्टर आउटसोर्सिंग भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Eligibility Criteria

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC (Course on Computer Concepts) परीक्षा उत्तीर्ण होने का वैध प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। केवल निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: Selection Process

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची एवं साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले पोर्टल पर अभ्यर्थी द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।

UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026: How To Apply

  • UPSRTC Gorakhpur Bus Conductor Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में बस कंडक्टर की यह भर्ती इस बार आउटसोर्सिंग माध्यम से की जा रही है।
  • गोरखपुर बस कंडक्टर भर्ती के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल (रोजगार संगम) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर अपना Registration करें और अपनी प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता तथा CCC परीक्षा उत्तीर्ण होने की जानकारी सही-सही अपडेट करें।
  • प्रोफाइल पूरी तरह अपडेट करने के बाद लॉगिन करें और “Apply Job” सेक्शन में जाकर UPSRTC Gorakhpur Conductor Recruitment के विकल्प का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यदि आप 12वीं पास हैं और आपके पास CCC (Course on Computer Concepts) का प्रमाणपत्र है, तो UPSRTC गोरखपुर बस कंडक्टर भर्ती 2026 आपके लिए सरकारी परिवहन विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी पाने का अच्छा अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 से पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन (रोजगार संगम) पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram