UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC), Haridwar ने टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (Centralized) राजस्व सेवा में टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर के कुल 29 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 15 July 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Overview
| Recruiting Body | Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC), Haridwar |
| Advertisement Number | A-1/DR(TRI)/S-2/2026 |
| Post Name | Tax and Revenue Inspector (कर एवं राजस्व निरीक्षक) |
| Department | Urban Development Department – Uttarakhand Palika (Centralized) Revenue Service |
| Total Vacancies | 29 |
| Post Category | Group “C”, Non-Gazetted, Permanent, Contributory Pension Scheme |
| Pay Scale | Rs. 5200–20200, Grade Pay Rs. 2800 (Level-5) |
| Mode of Application | Online only |
| Official Website | psc.uk.gov.in |
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts | 15 July 2026 |
| Last date | 4 August 2026 |
| Fee Submission | 4 August 2026 |
| Correction Date | 12 to 21 August 2026 |
| Exam Date | Notify Later |
| Admit Card | Before Exam |
| Result Date | Schedule Later |
| Age Limit As On | 1 July 2026 |
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Application Fee
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है। श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:
- सामान्य /ओबीसी /ईडब्ल्यूएस (उत्तराखंड): ₹166.36/-
- एससी /एसटी (उत्तराखंड): ₹76.36/-
- दिव्यांग (PWD) (उत्तराखंड): ₹16.36/-
- अनाथ बच्चे (उत्तराखंड): कोई आवेदन शुल्क नहीं (पूर्णतः शुल्क मुक्त)
- भुगतान का माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यम।
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Age Limit
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 July 2026 को निर्धारित आयु सीमा के अनुसार होनी चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं शहरी विकास विभाग के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
- आयु में छूट: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) एवं शहरी विकास विभाग के प्रचलित नियमों के अनुसार लागू होगी।
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Eligibility
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को, अन्य सभी शर्तें समान होने पर, वरीयता प्रदान की जाएगी।
अनिवार्य योग्यता: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
वरीयता प्राप्त योग्यता (Preferential Qualification): यदि दो अभ्यर्थियों की अन्य सभी योग्यताएँ समान हों, तो निम्न में से किसी एक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी:
प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो, या
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ या ‘C’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: Selection Process
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित चरणों के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
- Step 1: लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ / Objective Type)
- Step 2: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
- Step 3: चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026: How To Apply
UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 के तहत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 August 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज के “How to Apply” सेक्शन में जाकर “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
- नया Registration करें और प्राप्त यूज़र आईडी एवं पासवर्ड सुरक्षित रखें।
- लॉगिन करके हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक की सभी शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित प्रारूप के अनुसार हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जाँच लें और Declaration पर टिक करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
कुल 29 पदों पर आयोजित इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 4 August 2026 से पहले Online आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सके। आप भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी और आगे की अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट भी अवश्य देखते रहें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









