RRB JE Recruitment 2026: 4000+ Vacancy, Check Eligibility, Qualification, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 22, 2026

share Share

RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026: Railway Recruitment Boards (RRBs) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) एवं केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए Short Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 4098 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए Diploma Holders एवं Engineering Graduates उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शॉर्ट नोटिफिकेशन 21 July 2026 को जारी किया गया है, जबकि विस्तृत अधिसूचना 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 August 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 13 September 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRB JE Recruitment 2026: Overview

DepartmentRailway Recruitment Boards (RRBs)
PostJunior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS), and Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)
Vacancy4,098 
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Application Starts From14 August 2026
Last Date13 September 2026
Age Limit18 To 33 Years

RRB JE Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out21 July 2026
Application Starts From14 August 2026
Last Date13 September 2026
CBT Phase 1 ExamNotify Soon
Age Limit As On1 January 2027

RRB JE Recruitment 2026: Application Fee

RRB JE Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:

  • सामान्य (General) /ओबीसी (OBC) /ईडब्ल्यूएस (EWS) : ₹500/-
  • एससी (SC) /एसटी (ST) /दिव्यांग (PwBD) /भूतपूर्व सैनिक (ESM) /महिला /ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक (Minorities) /आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) : ₹250/-
  • आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

RRB JE Recruitment 2026: Age Limit As On

RRB JE Recruitment 2026 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। श्रेणीवार आयु सीमा का विवरण निम्नलिखित है:

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु की गणना की तिथि : 1 January 2027

आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में निम्नानुसार छूट प्रदान की जाएगी

  • एससी (SC) / एसटी (ST) : 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी (OBC – Non Creamy Layer) : 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष तक की छूट

RRB JE Recruitment 2026: Qualification

RRB JE Recruitment 2026 के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:

  • जूनियर इंजीनियर (JE) /डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)- पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई. (B.E.) / बी.टेक (B.Tech.) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) एवं अन्य विशेष पद- अभ्यर्थी के पास संबंधित शाखा के अनुसार भौतिकी (Physics) एवं रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ बी.एससी. (B.Sc.) या बीसीए (BCA) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं संबंधित शाखा (Branch) की विस्तृत जानकारी विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) में उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB JE Recruitment 2026: Selection Process 

RRB JE Recruitment 2026 के तहत अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

Stage 1: प्रथम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) – Objective स्क्रीनिंग परीक्षा।
Stage 2: द्वितीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II) – संबंधित तकनीकी विषय (Domain Technical) पर आधारित परीक्षा।
Stage 3: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)।
Stage 4: चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination – ME), जो रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

RRB JE Recruitment 2026: How To Apply

RRB JE Recruitment 2026 के लिए पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले 14 August 2026 से 13 September 2026 के बीच अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या RRB Apply पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “Create an Account” विकल्प पर क्लिक करें और अपना Active Mobile Number एवं वैध ईमेल आईडी दर्ज करके नया Registration करें।
  • Verification प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको स्थायी लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं श्रेणी (Category) से संबंधित सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित निर्देशों के अनुसार वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें। इसके साथ ही हस्ताक्षर (Signature) तथा आवश्यक होने पर आरक्षण/श्रेणी प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद Preview में सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें। सभी जानकारी सही होने पर Final Submit करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यदि आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो RRB JE Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें । आवेदन से जुड़ी नवीनतम जानकारी और किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक RRB वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram