UPSSSC FSL Recruitment 2026: Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC), Lucknow, ने Forensic Science Laboratory (Combined Cadre) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए Official Notification जारी कर दी है। Scientific Assistant और Lab Assistant के कुल 208 पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन 24 July 2026 को जारी किया गया है। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 July 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 August 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Overview
| Department | Uttar Pradesh Adhinasth Seva Chayan Ayog (UPSSSC), Lucknow |
| Post | Scientific Assistant, Lab Assistant |
| Vacancy | 208 |
| Eligibility | PET-2025 valid score card |
| Age Limit | 21 to 40 years |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | upsssc.gov.in |
| Application Start From | 27 July 2026 |
| Last Date | 17 August 2026 |
| Selection Process | Written Exam |
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Application Fee
UPSSSC FSL Recruitment 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों—सामान्य (UR/Gen), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD), भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा महिला उम्मीदवारों—के लिए ₹25 का प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तभी पूर्ण मानी जाएगी जब निर्धारित शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया जाएगा।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Age Limit
UPSSSC FSL Recruitment 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों—सामान्य (UR/Gen), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD), भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा महिला उम्मीदवारों—के लिए ₹25 का प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तभी पूर्ण मानी जाएगी जब निर्धारित शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया जाएगा।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Vacancy Detail
| Post | Vacancy |
| Scientific Assistant | 134 |
| Scientific Assistant – Special Selection | 13 |
| Lab Assistant / Laboratory Assistant | 56 |
| Lab Assistant – Special Selection | 05 |
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Qualification
UPSSSC FSL Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास Biology, Forensic Science, Physics या Chemistry में बी.एससी. (B.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त संबंधित शाखा में बी.टेक (B.Tech.) या कंप्यूटर साइंस में बी.एससी./’A’ लेवल डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
अनिवार्य शर्त: अभ्यर्थी का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है तथा उसके पास वैध PET 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। बिना वैध PET 2025 स्कोरकार्ड के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: Selection Process
- में अभ्यर्थियों का अंतिम चयन केवल मुख्य (लिखित) परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड (Normalized) स्कोर के आधार पर की जाएगी।
- आयोग प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।
- यदि अंतिम चयनित उम्मीदवार के समान Two Decimal Places तक समान नॉर्मलाइज्ड स्कोर वाले अन्य अभ्यर्थी होंगे, तो उन्हें भी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
- ध्यान रहे कि जिन अभ्यर्थियों का PET 2025 का वास्तविक (Actual) या नॉर्मलाइज्ड (Normalized) स्कोर शून्य (0) या उससे कम (Negative) होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
UPSSSC FSL Recruitment 2026: How To Apply
- UPSSSC FSL Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Live Advertisement सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
- लॉगिन के बाद PET-2025 से जुड़ी आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता/पति का नाम, श्रेणी, EWS/क्षैतिज आरक्षण की स्थिति, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति और संपर्क विवरण स्वतः प्रदर्शित होंगे। इनकी जांच कर लें।
- प्रदर्शित विज्ञापित पदों की सूची में से जिस पद/पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके सामने टिक (✓) करें। जिन पदों का चयन नहीं करेंगे, उनके लिए आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- चयनित पद के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि Yes/No में करें तथा बोर्ड/विश्वविद्यालय का नाम, उत्तीर्ण वर्ष, प्रमाणपत्र/रोल नंबर और प्राप्तांक संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण पेज पर दिखाया गया वेरिफिकेशन कोड (Captcha) भरें और Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र तैयार हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- PET-2025 के दौरान अपलोड की गई आपकी फोटो और हस्ताक्षर स्वतः दिखाई देंगे। इन्हें जांचकर Continue पर क्लिक करें।
- यदि आपने एक से अधिक पद चुने हैं, तो अपनी पोस्ट वरीयता (Post Preference) निर्धारित करें। साथ ही अधिमान्य योग्यता (Preferential Qualification) के बारे में Yes/No चुनें।
- Declaration को ध्यानपूर्वक पढ़ें, सभी आवश्यक चेकबॉक्स पर टिक करें, वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और Save and Submit पर क्लिक करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI e-Challan के माध्यम से ऑनलाइन करें। सफल भुगतान के बाद आपका आवेदन स्वतः सबमिट हो जाएगा।
- अंत में, सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
यदि आप फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो UPSSSC FSL Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी शैक्षणिक योग्यता, PET-2025 स्कोर तथा अन्य पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









