NSP Pre Matric Scholarship 2026: Eligibility, Documents Required, Important Instructions And How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 6, 2026

share Share

NSP Pre Matric Scholarship 2026

NSP Pre Matric Scholarship 2026: इस योजना के तहत कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित श्रम कल्याण योजना (शिक्षा) प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। बीड़ी श्रमिकों, सिनेमा उद्योग के श्रमिकों, लौह अयस्क, मैंगनीज़, क्रोम अयस्क (IOMC) तथा चूना पत्थर और डोलोमाइट खदान (LSDM) में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जाती है।

आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। इस योजना से विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च कम होता है, स्कूल छोड़ने की संभावना घटती है और उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Overview

Name Of The SchemeNSP Pre Matric Scholarship 2026
Scheme TypeScholarship
CountryIndia
DepartmentMinistry of Labour & Employment
Eligible StudentClasses 1 to 10
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitescholarships.gov.in
Scholarship Amount₹1,000 to ₹2,000 per year
Document RequiredAadhaar Card, Labour Card, Bank Passbook, Previous Class Marksheet And More

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Important Dates

Online Application Start1 June 2026
Pre-Matric Application Last Date31 August 2026
Academic Session2026-27
Scholarship DisbursementAfter Verification & Approval

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Benefits

NSP Pre Matric Scholarship 2026 के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। Scholarship की राशि सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से Students के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उनकी शिक्षा का खर्च कम हो और वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

  • Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में राशि भेज दी जाती है
  • विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों में आर्थिक मदद मिलती है।
  • आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने की संभावना कम होती है।
  • बच्चों की शिक्षा का वित्तीय बोझ कम होता ह, जिससे श्रमिक परिवारों को राहत मिलती है।
  • विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Scholarship Amount

ClassAnnual Scholarship
Class 1-4₹1,000
Class 5-8₹1,500
Class 9-10₹2,000
Payment ModeDirect Benefit Transfer (DBT)

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Eligibility

NSP Pre Matric Scholarship 2026 का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

  • आवेदन करने वाला छात्र/छात्रा कक्षा 1 से कक्षा 10 तक पढ़ाई कर रहा हो।
  • विद्यार्थी ने पिछली कक्षा पहले Attempt में पास की हो।
  • पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। (SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।)
  • छात्र/छात्रा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो।
  • आवेदक किसी अन्य सरकारी Scholarship का लाभ ना ले रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • अभिभावक पंजीकृत बीड़ी, सिनेमा, IOMC (लौह अयस्क, मैंगनीज़ एवं क्रोम अयस्क) या LSDM (चूना पत्थर एवं डोलोमाइट खदान) श्रमिक होने चाहिए।
  • संबंधित श्रमिक के रूप में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Required Documents

NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए आवेदन करते समय Students को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी Documents को पहले से तैयार रखें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

  • आधार कार्ड
  • श्रमिक कार्ड /श्रमिक प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • पिछली कक्षा की Marksheet
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate)
  • Bank Passbook की कॉपी
  • आधार से लिंक Bank Account
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Selection Process

  • NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से Online जमा करना होगा।
  • स्कूल और संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी Documents की जांच की जाएगी।
  • मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदक की पात्रता का Verification किया जाएगा।
  • सभी जांच पूरी होने के बाद सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) द्वारा अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
  • मंजूरी मिलने के बाद छात्रवृत्ति की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: How To Apply

  • NSP Pre Matric Scholarship 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • Registration के बाद अपनी User ID और Password से लॉगिन करें।
  • “Financial Assistance for Education to the Wards of Beedi/Cine/IOMC/LSDM Workers” छात्रवृत्ति योजना का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
  • सबमिट किए गए Application Form का प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।

Important Link

OTR RegisterClick Here
Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

NSP Pre Matric Scholarship 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा को जारी रखने में मदद करती है। इसलिए पात्र विद्यार्थी समय रहते आधिकारिक National Scholarship Portal (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन करें, सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि इस Scholarship का लाभ प्राप्त किया जा सके।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: FAQ’S

Q1). क्या किसी अन्य सरकारी Scholarship का लाभ लेने वाले विद्यार्थी NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए पात्र हैं?
Ans: नहीं, यदि कोई विद्यार्थी पहले से किसी अन्य सरकारी Scholarship का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

Q2). NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए?
Ans: पिछली कक्षा में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है। SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Q3). NSP Pre Matric Scholarship 2026 का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा?
Ans: इस योजना का लाभ केवल पंजीकृत बीड़ी, सिनेमा, IOMC और LSDM श्रमिकों के कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा।

Q4). इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans: इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने, शिक्षा का खर्च कम करने और Dropout Rate को कम करना है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram