Har Ghar Tiranga Certificate: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। 9 August 2026 से Har Ghar Tiranga Certificate के लिए Online Registration शुरू हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में देशवासी अपने घर पर तिरंगा फहराकर इसमें भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करके मुफ्त में Har Ghar Tiranga Certificate 2026 भी प्राप्त किया जा सकता है।
अगर आप भी Har Ghar Tiranga Certificate Apply करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में इस अभियान से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको मिलेगी।
Har Ghar Tiranga Certificate: Overview
| Name Of The Campaign | Har Ghar Tiranga |
| Certificate Name | Har Ghar Tiranga Certificate |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | harghartiranga.com |
| Application Starts From | 9 August 2026 |
| Last Date | 17 August 2026 |
| Who Can Participate | Anybody |
| Application Fee | No Charges |
Har Ghar Tiranga Certificate: Objective
Har Ghar Tiranga Campaign के जरिए नागरिकों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- देशभक्ति की भावना बढ़ाना: स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदानों को याद कर लोगों के मन में देश के प्रति गर्व पैदा करना।
- तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी देना: नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके प्रतीकों और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नियमों के बारे में जागरूक करना।
- हर घर को तिरंगे से जोड़ना: राष्ट्रीय ध्वज को केवल सरकारी कार्यालयों या सार्वजनिक स्थानों तक सीमित न रखकर उसे हर भारतीय के घर और जीवन का हिस्सा बनाना।
- लोगों की भागीदारी बढ़ाना: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल करना।
- देश की एकता को मजबूत करना: हर घर पर तिरंगा फहराने से लोगों में देश की एकता और अखंडता के प्रति विश्वास और जुड़ाव बढ़ता है।
Har Ghar Tiranga Certificate: Application Fee
Har Ghar Tiranga Certificate नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट किया जा सकता है और उसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखा जा सकता है।
Har Ghar Tiranga Certificate: About This Certificate
Har Ghar Tiranga Certificate अभियान में भाग लेने वाले नागरिकों को दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट अभियान में आपकी भागीदारी का डिजिटल प्रमाण होता है। इसमें आमतौर पर आपका नाम, स्थान और अभियान में भाग लेने की तारीख जैसी जानकारी दर्ज होती है। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और कई संस्थान इसे देशभक्ति से जुड़ी गतिविधि के रूप में भी प्रोत्साहित करते हैं। बच्चे और युवा इस डिजिटल सर्टिफिकेट को अपनी उपलब्धियों के रिकॉर्ड में भी शामिल कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान संस्कृति मंत्रालय और MyGov के सहयोग से चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है।पहले तिरंगे का इस्तेमाल मुख्य रूप से सरकारी और औपचारिक कार्यक्रमों में किया जाता था, लेकिन इस अभियान के जरिए आम नागरिकों को भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
Har Ghar Tiranga Certificate: How To Apply
- Har Ghar Tiranga Certificate के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Upload a Selfie” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपना Country चुनें।
- अब अपनी Location Type चुनें। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले Rural और शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक Urban का विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना State, District, Block और Gram Panchayat चुनें।
- अब “Upload a Selfie” पर क्लिक करके तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपका Har Ghar Tiranga Certificate स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद “Generate Certificate” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपका Har Ghar Tiranga Certificate 2026 तैयार हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं।
Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Conclusion
इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी अपने घर पर तिरंगा फहराएं, अभियान में भाग लें और देश के प्रति अपने गर्व को व्यक्त करें। Har Ghar Tiranga Certificate 2026 के लिए आवेदन करना भी बेहद आसान है और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता। आप तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करके कुछ आसान स्टेप्स में डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।
Har Ghar Tiranga Certificate: FAQ’S
Q1). Har Ghar Tiranga Certificate क्या है?
Ans: अभियान में भाग लेने वाले नागरिकों को मिलने वाला यह डिजिटल प्रमाणपत्र है, जो उनकी भागीदारी को दर्शाता है।
Q2). क्या Har Ghar Tiranga Certificate के लिए कोई शुल्क देना होगा?
Ans: नहीं, सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है।
Q3). क्या मोबाइल से Har Ghar Tiranga Certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हां, ऑनलाइन प्रक्रिया मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
Q4). Har Ghar Tiranga अभियान का क्या उद्देश्य है?
Ans: इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सक्रिय रूप से शामिल करना है।
Q5). क्या हर भारतीय इस अभियान में भाग ले सकता है?
Ans: हां, अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को इसमें शामिल करना और हर घर को तिरंगे से जोड़ना है।









