RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Notification Out, Check Qualification, Age Limit, Application Process and More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 28, 2026

share Share

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: The Railway Recruitment Cell, Western Railway (RRC/WR) ने योग्य खिलाड़ियों (Sportspersons) से 64 पदों पर भर्ती के लिए Online आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 September 2026 से 30 September 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं या Graduation Level की योग्यता रखने वाले तथा राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धियां हासिल करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Overview

DepartmentRailway Recruitment Cell, Western Railway (RRC/WR), Ministry of Railway
PostGroup C and Group D
Vacancy64
Recruitment TypeSports Quota
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrc-wr.com
Application Starts From1 September 2026
Last Date30 September 2026
Age Limit  1 January 2026

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out27 August 2026
Online Application Start1 September 2026
Last Date30 September 2026
Age Reckoning Date1 January 2027
Trial/ Exam DateNotify Later

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Application Fee

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026 के लिए UR/General/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें ट्रायल में शामिल होने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाएंगे। वहीं SC/ST/PWD/ESM/महिला/अल्पसंख्यक/EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है, जिसकी पूरी राशि ट्रायल में शामिल होने के बाद वापस कर दी जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Age Limit

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 January 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए 1 January 2002 से 1 January 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार पात्र होंगे। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं।

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Vacancy

PostVacancy
Group C (Level 5 / Level 4)5
Group C (Level 3 / Level 2)16
Erstwhile Group D (Level 1)43

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Qualification

PostEligibility Criteria
Group C (Level 5 /Level 4)Bachelor’s Degree (Graduate) in any discipline + Recognized Sports Achievements.
Group C (Level 3 /Level 2)12th Pass OR Matriculation + ITI / Apprenticeship + Recognized Sports Achievements.
Erstwhile Group D (Level 1)10th Pass OR ITI OR National Apprenticeship Certificate (NAC) + Recognized Sports Achievements.

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: Selection Process

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की जांच, सेलेक्शन ट्रायल, मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धियों एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल्यांकन और मेडिकल फिटनेस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्शन ट्रायल में खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस का आकलन होगा, जिसमें उम्मीदवार को 40 में से न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

RRC WR Sports Quota Recruitment 2026: How To Apply

  • RRC WR Sports Quota Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRC/WR की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
  • RRC/WR के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करें और व्यक्तिगत विवरण/बायोडाटा सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। यदि आधार कार्ड अभी प्राप्त नहीं हुआ है, तो 28 अंकों की आधार नामांकन ID (Aadhaar Enrolment ID) दर्ज कर सकते हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों से संबंधित विवरण भरें। इसमें संबंधित पद/इवेंट/खेल विधा (Discipline) का स्पष्ट उल्लेख करें।
  • आवश्यक स्कैन किया हुआ फोटोग्राफ अपलोड करें। फोटो का आकार 3.5 सेमी × 3.5 सेमी, फॉर्मेट JPG/JPEG, रिजॉल्यूशन 100 DPI और फाइल साइज 20–70 KB होना चाहिए। फोटो में टोपी या धूप का चश्मा (Sunglasses) नहीं होना चाहिए।
  • अपना स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर अपलोड करें। हस्ताक्षर का आकार 3.5 सेमी × 2.5 सेमी, फॉर्मेट JPG/JPEG, रिजॉल्यूशन 100 DPI और फाइल साइज 20–30 KB होना चाहिए। हस्ताक्षर ब्लॉक/कैपिटल अक्षरों में या अलग-अलग जुड़े हुए अक्षरों में नहीं होना चाहिए।
  • लागू आवेदन शुल्क का भुगतान इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद जनरेट हुए रजिस्ट्रेशन नंबर को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। चयन ट्रायल के समय इसे प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

खेल प्रतिभाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करें। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धियों, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयन ट्रायल और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram