Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Check Full Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: October 13, 2026

share Share

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026

Haryana Anganwadi Recruitment 2026: अगर आप आंगनवाड़ी वर्कर या हेल्पर की नौकरी के लिए इच्छुक हैं और हरियाणा के पानीपत जिले की निवासी हैं तो आज के इस आर्टिकल में आपके लिए ही खास जानकारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा (Women and Child Development Department, Haryana) ने पानीपत जिले में आंगनवाड़ी वर्कर (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिका (AWH) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों और वार्डों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में भर्तियां की जानी हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 October 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 30 October 2026 तक Offline आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों को संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से फॉर्म लेकर उसे भरना होगा। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Overview

DepartmentWomen and Child Development Department, Haryana
StateHaryana
DistrictPanipat
PostAnganwadi Worker (AWW), Anganwadi Helper (AWH)
VacancyCheck Notification
Application Start From8 October 2026
Last Date30 October 2026
Mode Of ApplicationOffline
Official Websitewcdhry.gov.in
Selection ProcessMerit List
EligibilityWomen’s Only
Age Limit18 To 42 Years

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out8 October 2026
Application Starts From8 October 2026
Last Date30 October 2026
Merit List / Result DateTo be notified later
Age Limit As On30 October 2026

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Application Fee

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है और उन्हें किसी भी प्रकार की Application Fee नहीं देनी होगी। सामान्य वर्ग, OBC, EWS, SC, ST और अन्य सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यानी के योग्य और इच्छुक महिलाएं बिना किसी आवेदन फीस के इस भर्ती के लिए अपना फॉर्म आसानी से जमा कर सकती हैं।

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Age Limit

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 में आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को विभाग के नियमों के अनुसार अधिकतम 45 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट मिल सकती है। बात अगर आयु के गणना की करें तो 30 अक्टूबर 2026 के आधार पर ये तय की जाएगी। आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी।

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Qualification

PostQualification
Anganwadi Worker (AWW)12th Pass (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
Anganwadi Helper (AWH)10th Pass (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Eligibility

  • Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की निवासी होनी चाहिए जिस आंगनवाड़ी केंद्र में पद खाली है।
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित WCDP ऑफिस में ही जमा करना होगा।

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Selection Process

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 के तहत किसी भी तरीके की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगी। महिला उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
  • उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  • सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • चयन के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करना होगा।

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: Required Documents

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/10वीं की मार्कशीट)
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • Active मोबाइल नंबर और ईमेल ID

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026: How To Apply

  • Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले WCDP Office में जाएं।
  • आंगनवाड़ी वर्कर या आंगनवाड़ी हेल्पर भर्ती का Application Form प्राप्त करें।
  • अपने ग्राम पंचायत या वार्ड में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त करें।
  • Application Form में अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और निवास से जुड़ी सभी जानकारियां भरें।
  • Form के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की Self-Attested फोटोकॉपी Attach करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में सुरक्षित रखें।
  • Application Form को 30 October 2026 तक संबंधित WCDP Office में जमा कर दें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद जरूर लें और भविष्य के लिए उसे सुरक्षित रखें।

Important Link

Official WebsiteClick Here
WCDPO Office AddressClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Haryana Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 उन महिलाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करना चाहती हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जाँच लें। इसके बाद संबंधित WCDPO कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसे सही तरीके से भरें और अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना न भूलें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram