Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 (भर्ती 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। जो कि 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक जारी रहने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन तारीके से आवेदन कर सकते हैं। 4 साल की सेवा के लिए इस भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की गई, जिसके लिए परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
आज के इस आर्टिकल में Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न Technical and Non-Technical Trades में अग्निवीरवायु पदों के लिए Unmarried भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Overview
| Department | Indian Air Force (IAF) |
| Post Name | Agniveervayu |
| Vacancies | As per State-wise requirement |
| Mode of Application | Online |
| Official Website | iafrecruitment.edcil.co.in |
| Application Reopen From | 3 March 2026 |
| Application Last date | 10 March 2026 |
| Age Limit | 17.5 To 21 years |
| Salary | ₹30,000 to ₹40,000 |
| Qualification | Intermediate/10+2/Diploma/Vocational Course with 50% marks |
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Important Dates
| Application Reopen From | 3 March 2026 |
| Last Date To Apply | 10 March 2026 |
| Exam Date | 30 to 31 March |
| Admit card | 24 to 48 hours before the exam date |
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Salary Package
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026 के अंतर्गत भर्ती होने का सपना देख रहे इच्छुक उम्मीदवरों के लिए ये ध्यान देने वाली बात है कि वायुसेना में कार्यरत अग्निवीर को किसी भी सरकारी भविष्य निधि में योगदान देने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें ग्रेच्युटी या किसी भी प्रकार के पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। भारतीय वायु सेना में लगातार चार वर्षों तक सेवा के लिए चयनित होने वाले अग्निवीरों के वेतन पैकेज को नीचे लिस्ट में दर्शाया गया है।
| Detail | First Year | Second Year | Third Year | Fourth Year |
| Monthly Package | ₹30, 000 | ₹33, 000 | ₹36, 500 | ₹40000 |
| In- hand salary (70%) | 21000 रुपये | 23, 100 रुपये | 25, 580 रुपये | 28, 000 रुपये |
| Contribution to Agniveer Kosh Fund (30%) | 9000 रुपये | 9, 900 रुपये | 10, 950 रुपये | 12, 000 रुपये |
| Contribution to the corpus by the Government of India (30%) | 9000 रुपये | 9, 900 रुपये | 10, 950 रुपये | 12000 रुपये |
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Age Limit
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026 के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु के लिए जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 या उसके बाद होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु की बात करें तो जन्म तिथि 01 जुलाई 2009 या उससे पहले होनी चाहिए। नामांकन के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ध्यान देने वाली बात ये है कि यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर उसकी अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष ही मान्य होगी।
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Application Fee
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क ₹550/- के साथ 18% जीएसटी (कुल ₹649/-) निर्धारित है, जो पूरी तरह से नॉन-रिफंडेबल है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें Net Banking, Debit Cards, Credit Cards और UPI शामिल हैं। यदि अपील मेडिकल बोर्ड की आवश्यकता पड़ती है, तो उसके लिए ₹40/- शुल्क सरकार के कोषागार/RBI/SBI में इलेक्ट्रॉनिक मिलिट्री रिसीवेबल ऑर्डर (e-MRO) / मिलिट्री रिसीवेबल ऑर्डर (MRO) के माध्यम से जमा करना होगा। रिफंड नीति के अनुसार, एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क या अन्य कोई भी शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य भर्ती या चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा एक ही आवेदन के लिए एक से अधिक भुगतान किए जाते हैं, तो पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अतिरिक्त राशि मूल खाते में वापस कर दी जाएगी।
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: Qualifiction
- Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त Board से mathematics, physics और english के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों। या
- मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (Mechanical/Electrical/Electronics/Automobile/Computer Science/Instrumentation Technology/Information Technology) में तीन वर्षीय डिप्लोमा में कुल मिलाकर 50% अंक और डिप्लोमा में अंग्रेजी में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से mathematics, physics जैसे non-vocational subject के साथ दो वर्षीय vocational पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50% अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में विषय नहीं है) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञान विषयों के अलावा, केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषयों में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर 50% अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिक में यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में विषय नहीं है) होने चाहिए।
Indian Air Force Agniveer Vacancy 2026: How To Apply
- Indian Airforce की आधिकारिक बेवसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर लॉगइन करें
- Personal Detail और Contact Detail के साथ पंजीकरण करें। यूज़र-आईडी आपकी ईमेल आईडी होगी और पासवर्ड ईमेल/एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- पंजीकरण के बाद पुनः लॉगिन करें और शैक्षणिक विवरण, डोमिसाइल आदि जानकारी भरें। साथ ही निम्न दस्तावेज़ अपलोड करें:
- फोटो (100–200 KB, हाल ही की, स्लेट के साथ)
- हस्ताक्षर (80–150 KB)
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (50–100 KB)
- यदि आयु 18 वर्ष से कम है तो अभिभावक के हस्ताक्षर
- सभी विवरण सही ढंग से भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।आवेदन पत्र का प्रीव्यू करें और शुल्क का भुगतान करें।
- रिकॉर्ड के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Important Link
| Official Notification | Click Here |
| Apply Link | Click Here |
Conclusion
अग्निपथ योजना भारतीय वायु सेना में चार वर्ष की अवधि के लिए भर्ती की एक नई HR पद्धति है। यह अविवाहित भारतीय युवाओं को सैन्य जीवन का अनुभव प्राप्त करने का मौका देती है। केवल अविवाहित अभ्यर्थी (Male and Female) ही अग्निवीरवायु के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर 10 मार्च 2026 से पहले Online आवेदन अवश्य करें, ताकि अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।