IOCL Apprentice Recruitment 2026: Notification Out, Total Post, Qualification and How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 5, 2026

share Share

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Indian Oil Corporation Limited (IOCL) की मार्केटिंग डिवीजन, Eastern Region ने 144 Trade, Technician और Graduate Apprentices पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification) ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी सही से समझ सकें।
आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentIndian Oil Corporation Limited
PostTrade, Technician, and Graduate Apprentices
Vacancy144
Application Starts From2 March 2026
Last Date For Apply9 March 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official WebsiteIocle.com
Age Limit18 To 29

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From2 March 2026
Last Date For Apply9 March 2026
MS Form Submission Last Date9 March 2026
Merit ListNotify Later

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age : 18 Years
  • Maximum Age : 24 Years (UR/EWS)
  • Maximum Age : 27 Years (OBC-NCL)
  • Maximum Age : 29 Years (SC/ST)

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

IOCL Apprentice Recruitment 2026 में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यानी किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। सभी योग्य उम्मीदवार बिना किसी फीस के आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Vacancy Detail State Wise

State Name / UTTotal Post
West Bengal73
Bihar19
Odisha14
Jharkhand10
Sikkim3
Nagaland5
Manipur5
Arunachal Pradesh2
Andaman & Nicobar Island8

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Qualification

IOCL Apprentice Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। Technician Apprentice पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन / सिविल / इलेक्ट्रॉनिक्स) में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। Trade Apprentice (ITI) के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में नियमित फुल-टाइम ITI कोर्स किया होना अनिवार्य है। Graduate Apprentice के लिए उम्मीदवार का नियमित फुल-टाइम स्नातक (BA / B.Com / B.Sc / BBA) न्यूनतम 50% अंकों के साथ (SC/ST/PH के लिए 45%) उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं Trade Apprentice (DEO) पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम 50% अंक (SC/ST/PH के लिए 45%) होने चाहिए।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

IOCL Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • IOCL Apprentice Recruitment 2026 में सबसे पहले उम्मीदवारों को ट्रेड अप्रेंटिस के लिए NAPS पोर्टल और टेक्नीशियन / ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद IOCL (Marketing Division) – Eastern Region के लिए आवेदन करें।
  • NATS Establishment ID: EWBKOC000077
  • NAPS Establishment ID: E05201900011
  • पोर्टल पर आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को forms.cloud.microsoft/r/7SukvYXcj9. पर Microsoft Form अवश्य भरना होगा
  • फॉर्म में सभी जानकारियां सही-सही भरें और ट्रेनिंग लोकेशन के लिए अपनी 3 प्राथमिकताएं (चॉइस) जरूर चुनें।

Important Links

Official NotificationClick Here
Apply Online (Tech/Graduate)Click Here
Apply Online (Trade/ITI/DEO)Click Here
Mandatory MS Form LinkClick Here

Conclusion

IOCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से NAPS एवं NATS पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अलग- अलग ट्रेड के लिए अभ्यर्थी अलग-अलग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 March 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram