SMC Recruitment 2026: 2,000+ vacancy, Notification Out, Eligibility Criteria And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 25, 2026

share Share

SMC Recruitment 2026: Surat Municipal Corporation (SMC) ने भर्ती 2025-26 के लिए Notification जारी किया है। इस भर्ती के तहत 2,295 पदों के लिए एक वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी। इन पदों में मैकेनिकल इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, टाउन प्लानिंग ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, एक्स-रे टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी व विशेषज्ञ पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी नियमों को पूरा करते हैं, वे Online आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 April 2026 से शुरू होगी और 15 April 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार SMC की आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

SMC Recruitment 2026: Overview

DepartmentSurat Municipal Corporation (SMC)
PostClerk, Engineers and More Posts
Vacancy2,295
Application Starts1 April 2026
Last Date15 April 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitesuratmunicipal.gov.in
QualificationAny Graduate, B.Tech/B.E, MBBS, Diploma, ITI, 12TH

SMC Recruitment 2026: Application Fee

  • SMC Recruitment 2026 के लिए सामान्य एवं OBC (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 प्रति आवेदन शुल्क देना होगा।
  • जबकि OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹250 रखा गया है।
  • वहीं PwD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
  • सभी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking या SMC पेमेंट गेटवे पर उपलब्ध अन्य विकल्पों के जरिए करना होगा।
  • यह भुगतान 1 April 2026 सुबह 11:00 बजे से 15 April 2026 रात 11:00 बजे तक ही किया जा सकेगा और एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

SMC Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out11 March 2026
Application Starts1 April 2026
Last Date15 April 2026
Fees Submission Last Date15 April 2026

SMC Recruitment 2026: Age Limit

  • SMC Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। अधिकांश तकनीकी और विशेषज्ञ पदों जैसे Engineers, Food Safety Officer, X‑Ray Technician आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है
  • जबकि कुछ वरिष्ठ पदों जैसे Town Planning/ Planning Officer के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • वहीं SMC के वर्तमान कर्मचारियों के लिए कुछ पदों में अधिकतम आयु सीमा की शर्त लागू नहीं होगी, जैसा कि Official Notification में उल्लेख किया गया है।

SMC Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostQualification
Medical Officer / Radiologistकिसी मान्यता प्राप्त University या Medical Institution से MBBS / MD या समकक्ष चिकित्सा डिग्री
Assistant Engineer (Civil / Electrical / Mechanical)किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E. या B.Tech की डिग्री।
Assistant Town Planner / Deputy Town Plannerकिसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Town Planning या Architecture में डिग्री
Staff Nursevalid professional registration के साथ B.Sc Nursing या GNM।
Junior Pharmacist फार्मेसी में Diploma या Degree और valid pharmacist registration certificate होना आवश्यक है।
Clerk Grade IIकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (उच्च माध्यमिक) उत्तीर्ण
Driverदसवीं कक्षा उत्तीर्ण और वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक
Technical & Para-Medical Postsपद की आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित ITI certificate, Diploma या Degree आवश्यक है।

SMC Recruitment 2026: Selection Process

  • SMC Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाएगा।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा / OMR टेस्ट देना होगा, जिसमें उनके ज्ञान और पद के लिए उपयुक्तता की जांच की जाएगी। इस परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों को shortlist किया जाएगा।
  • इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट भी लिया जा सकता है, जैसे ड्राइवर, कंप्यूटर सुपरवाइजर या टेक्निकल असिस्टेंट, जहां व्यावहारिक क्षमता जरूरी होती है।
  • अंत में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनके मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और श्रेणी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद ही Final Selection किया जाएगा।

SMC Recruitment 2026: How To Apply

  • SMC Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवार केवल SMC की आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर ही ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर करें।
  • SMC पोर्टल पर Register/Logi करें, फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव भरें और सही पद का चयन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित प्रमाण पत्र) निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन सबमिट करें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

SMC Recruitment 2026 के तहत कुल 2,295 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें क्लर्क, इंजीनियर और अन्य विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों को अलग-अलग वर्गों के अनुसार आरक्षित किया गया है, जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC), अनारक्षित (General) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)। इसके अलावा, भर्ती में महिलाओं के लिए 33% Horizontal Reservation भी निर्धारित किया गया है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram