Delhi IPHL Recruitment 2026: 100+ Vacancy For Multiple Post, Check Eligibiltiy Age Limit And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 5, 2026

share Share

Delhi IPHL Recruitment 2026: यदि आपका सपना मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी हासिल करने का है, तो आपके लिए शानदार मौका है। Delhi State Health Mission (DSHM) ने 116 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये सभी पद PM- ABHIM के तहत Contract बेसिस पर भरे जाने हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 April 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 17 April 2026 तय की गई है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Delhi IPHL Recruitment 2026: Overview

DepartmentDelhi State Health Mission (DSHM)
PostLab Technician, Pathologist, Microbiologist, and Biochemist
Vacancy116
Application Starts3 April 2026
Last Date17 April 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitedshm.delhi.gov.in
Selection ProcessDocument Verification & Interview

Delhi IPHL Recruitment 2026: Age Limit

Delhi IPHL Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए Age Limit 17 April 2026 के अनुसार लागू होगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • Pathologist और Biochemist पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है।
  • वहीं Microbiologist पद के लिए भी सामान्य अभ्यर्थियों हेतु आयु सीमा 45 वर्ष है।
  • लेकिन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे बढ़ाकर 64 वर्ष तक किया गया है।
  • Lab Technician पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

Delhi IPHL Recruitment 2026: Application Fee

Delhi IPHL Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही, यह भर्ती पूर्णतः Contractual आधार पर की जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

Delhi IPHL Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Pathologist4
Microbiologist5
Biochemist7
Lab Technician100

Delhi IPHL Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostQualification
Pathologistइस पद के लिए उम्मीदवार के पास MBBS के साथ संबंधित विषय में PG Degree /Diploma होना जरूरी है। साथ ही, दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अनुभव के तौर पर PG डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 5 साल का अनुभव उपयुक्त है।
Microbiologistइस पद के लिए उम्मीदवार के पास माइक्रोबायोलॉजी में PhD के साथ 2 साल का अनुभव, या MSc के साथ 4 साल का अनुभव, या MD (Microbiology) की डिग्री और दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। कुछ मामलों में PhD के दौरान किए गए काम को अनुभव में छूट भी मिल सकती है।
Biochemistइस पद के लिए MBBS के साथ संबंधित विषय में PG Degree /Diploma जरूरी है। साथ ही दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। अनुभव के तौर पर PG डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 5 साल का अनुभव उपयुक्त है।
Lab Technicianलैब टेक्नीशियन के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc (Medical Lab Technology) की डिग्री होनी चाहिए या फिर 10वीं/12वीं विज्ञान विषय से पास होने के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और 3 साल का लैब असिस्टेंट अनुभव होना चाहिए।

Delhi IPHL Recruitment 2026: Selection Process

  • Delhi IPHL Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन Document Verification और Interview के आधार पर किया जाएगा।
  • इस प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार का अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया से संबंधित शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि सभी अपडेट वहीं पर प्रकाशित किए जाएंगे।

Delhi IPHL Recruitment 2026: How To Apply

  • Delhi IPHL Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले DSHM की आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद IPHL Recruitment 2026 (Advertisement No. 3-2026) के लिए Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को 17 April 2026 को शाम 05:00 बजे तक Submit कर दें।
  • अंत में, इंटरव्यू के समय उपयोग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्राप्ति पर्ची (Acknowledgement Slip) का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

Conclusion

Pathologist और Biochemist के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है और सैलरी 85,050 रुपये प्रति माह तक मिलेगी। Microbiologist के लिए भी आयु सीमा 45 वर्ष (सेवानिवृत्त के लिए 64 वर्ष) है, जिसमें सैलरी 50,000 से 85,050 रुपये तक है। वहीं Lab Technician के लिए आयु सीमा 25 वर्ष है और सैलरी 30,240 रुपये प्रति माह दी जाएगी।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram