RCF Trainee Recruitment 2026: Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCF Ltd) ने ट्रेनी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह का on-the job प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके सफल समापन के बाद उन्हें ग्रेड-II (A6) में नियुक्त किया जाएगा। कंपनी के manufacturing units ट्रॉम्बे (चेंबूर, मुंबई) और थाल (जिला रायगढ़), महाराष्ट्र में स्थित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रबंधन के निर्णय के अनुसार इन इकाइयों में से किसी भी स्थान पर की जा सकती है।
आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। 188 पदों पर नियुक्ति के लिए official notification जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 april 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 27 april 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी RCFL की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
RCF Trainee Recruitment 2026: Overview
| Department | Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCF Ltd) |
| Post | Operator (Chemical) |
| Vacancy | 188 |
| Application Starts | 11 April 2026 |
| Last Date | 27 April 2026 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | rcfltd.com |
RCF Trainee Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts | 11 April 2026 |
| Last Date | 27 April 2026 |
| Exam Date | Notify Later |
| Admit Card | Before Exam |
| Age Limit As Of | 1 February 2026 |
RCF Trainee Recruitment 2026: Application Fee
- RCF Trainee Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹700 निर्धारित किया गया है।
- जबकि एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
- अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
RCF Trainee Recruitment 2026: Age Limit
- RCF Trainee Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 Februry 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
- सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।
- जबकि ओबीसी वर्ग के लिए यह सीमा 33 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इसके अतिरिक्त,आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
RCF Trainee Recruitment 2026: Qualification
Option 1: RCF Trainee Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी के पास UGC/AICTE मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Full time & regular बी.एससी. (केमिस्ट्री) की डिग्री होना अनिवार्य है, जिसमें 3 वर्ष के कोर्स के दौरान Physics एक विषय के रूप में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को B.Sc. के बाद NCVT द्वारा आयोजित Attendant Operator (Chemical Plant) अर्थात AO(CP) ट्रेड की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। शैक्षणिक अंकों की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंतिम वर्ष में न्यूनतम 55% अंक या अंतिम दो सेमेस्टर का औसत 55% होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह न्यूनतम 50% निर्धारित किया गया है।
Option 2: अभ्यर्थी के पास UGC/AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से Chemical Engineering /Technology में Full time & regular 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को डिप्लोमा के बाद अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत BOAT द्वारा संचालित 1 वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य है। वैकल्पिक रूप से, वे अभ्यर्थी भी पात्र हैं जिन्होंने HSC (विज्ञान) के बाद सीधे डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लिया हो और उसके पश्चात 1 वर्ष का BOAT प्रशिक्षण पूरा किया हो। अंकों की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम 50% निर्धारित किया गया है।
RCF Trainee Recruitment 2026: Selection Process
- RCF Trainee Recruitment 2026 के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जो 200 अंकों की होगी और इसकी अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है।
- इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को Document Scrutiny के लिए बुलाया जाएगा।
- इसके बाद अंतिम चरण में Skill Test आयोजित किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा, लेकिन यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा।
RCF Trainee Recruitment 2026: How To Apply
- RCF Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं और HR → Recruitment सेक्शन में जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और “Click here for New Registration” विकल्प चुनें।
- अपना Name, Contact और Email ID दर्ज करें, जिससे आपको Provisional Registration Number और Password प्राप्त होगा।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा निशान और अंग्रेजी में Handwritten Declaration अपलोड करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करें।
- अंत में “Complete Registration” पर क्लिक करें, फॉर्म सबमिट करें और ई-रसीद व आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
RCF Trainee Recruitment 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹22,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ग्रेड A6 में नियुक्ति होने पर वेतनमान ₹22,000 से ₹60,000 तक रहेगा, जिसमें अनुमानित कुल मासिक वेतन लगभग ₹47,800 (बेसिक + VDA + पर्क्स + HRA) होगा। इस नौकरी में उम्मीदवारों को रोटेटिंग शिफ्ट्स, जिसमें नाइट शिफ्ट भी शामिल है, में कार्य करना पड़ सकता है और किसी भी प्लांट या विभाग में पोस्टिंग दी जा सकती है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।