OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Check Merit List, Selection Process And Document Required

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 12, 2026

share Share

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Bihar School Examination Board (BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरमीडिएट (कक्षा 11) सत्र 2026 में स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए Online Facilitation System for Students (OFSS) के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत इच्छुक छात्र-छात्राएं 8 April 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 April 2026 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन फॉर्म भरकर अपने पसंदीदा स्कूल या कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को एक ही ऑनलाइन फॉर्म (CAF – Common Application Form) के माध्यम से राज्य के विभिन्न कॉलेजों में आवेदन करने की सुविधा मिलती है, जिससे एडमिशन प्रक्रिया आसान बनती है। आज के इस आर्टिकल में इस Admission से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Overview

Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Session2026–28
ClassIntermediate (11th)
StreamArts, Commerce, Science, Vocational
Application ModeOnline
Official Websiteofssbihar.net
Application Start8 April 2026
 Last Date18 April 2026
Total Institutions9988+
Total Seats17.50 Lakh+

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Total Seats

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के लिए admission प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है। इस बार सीटों और संस्थानों की संख्या बढ़ा दी गई है जिससे अधिकांश छात्रों को एडमिशन मिलने की अच्छी संभावना है।

  • इस बार करीब 9,988 शिक्षण संस्थानों में इंटर एडमिशन होगा।
  • कुल मिलाकर 17.50 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
  • सभी बोर्ड (BSEB, CBSE, ICSE, अन्य राज्य बोर्ड) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी सरकारी और निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय इसमें शामिल हैं
  • छात्रों को न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 संस्थानों का विकल्प भरने का मौका मिलेगा।
  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन OFSS सिस्टम के माध्यम से होगा।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Important Dates

Application Start8 April 2026
Last Date18 April 2026
1st Merit List ReleaseNotify Later
1st Admission Last DateNotify Later
2nd Merit List ReleaseNotify Later
2nd Admission Last DateNotify Later
3rd Merit List ReleaseNotify Later
Spot Admission StartAfter Merit Lists
Academic Session Start2026

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026:  Application Fee

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान निर्धारित किया गया है। Bihar School Examination Board (BSEB) के अनुसार, जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा एससी, एसटी सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को ₹350/- आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Age Limit

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के लिए कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं है। कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए सभी आयु वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर ली है, तो आप बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Qualification

  • OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के तहत उम्मीदवार का 10वीं/ मैट्रिक परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • Bihar Board (BSEB), CBSE, ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • इंटर में एडमिशन के लिए कोई निश्चित न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है।
  • लेकिन Science स्ट्रीम के लिए अक्सर 70%– 90%+ आवश्यक होते हैं।
  • जबकि Arts/Commerce में अपेक्षाकृत कम अंक पर भी एडमिशन मिल सकता है।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Important Document

For Online ApplyAt the Time of Admission
10वीं का रोल नंबर एवं रोल कोड  10वीं का ऑरिजिनल मार्कशीट  
10वीं का मार्कशीट / रिजल्ट विवरण  Intimation Letter (OFSS से डाउनलोड किया हुआ)  
पासपोर्ट साइज फोटो  स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (CLC / TC)  
मोबाइल नंबर (Active)  पासपोर्ट साइज फोटो (2–4 कॉपी)  
ईमेल आईडी  आधार कार्ड  
पता (Address Details)  जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  
आरक्षण से संबंधित जानकारी (यदि लागू हो)  आय प्रमाण पत्र/ दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: Selection Process

  • OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के तहत आमतौर पर मेरिट लिस्ट तीन चरणों में जारी की जाती है—1st मेरिट लिस्ट, 2nd मेरिट लिस्ट और 3rd मेरिट लिस्ट, जिनमें विज्ञान (Science), कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम शामिल होती हैं।
  • इस पूरी प्रक्रिया का संचालन Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा किया जाता है।
  • चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 10वीं (मैट्रिक) के प्राप्त अंकों, छात्र द्वारा भरे गए कॉलेज/स्कूल विकल्प (Choice Filling) और संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों की संख्या पर आधारित होती है।
  • इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए सिस्टम Automatic तरीके से छात्रों को सीट आवंटित करता है।

OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026: How To Apply

  • OFSS Bihar Inter Admissions Online Form 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद Common Application Form (CAF) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको सबसे पहले अपना बोर्ड चुनना होगा कि आपने 10वीं किस बोर्ड से पास किया है (BSEB / CBSE / ICSE या अन्य)।
  • फिर आपको पासिंग ईयर, परीक्षा प्रकार (Annual/Compartment), जन्म तिथि, रोल कोड और रोल नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। अपने मार्क्स और स्कूल की जानकारी भरें, जैसे स्कूल का नाम, जिला और एड्रेस।
  • फिर आपको यह बताना होगा कि आपने स्कूल में कब एडमिशन लिया था और कब स्कूल छोड़ा है। इसके बाद अपनी पर्सनल जानकारी भरें जैसे: जेंडर, मातृ भाषा, नेशनलिटी, धर्म आदि।
  • अब अपना पूरा एड्रेस भरें जिसमें राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव, पोस्ट ऑफिस, पुलिस स्टेशन और पिन कोड शामिल होगा।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करें (अगर आधार नहीं है तो दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करें)।
  • अब अपनी कैटेगरी (General / OBC / SC / ST आदि) और अन्य जानकारी भरें।
  • इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण स्टेप आता है — आपको अपना जिला चुनना होगा जहाँ आप 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं।
  • जिला चुनने के बाद उस जिले के सभी कॉलेज की लिस्ट आएगी, उसमें से कॉलेज चुनें और स्ट्रीम (Arts / Science / Commerce) सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद ₹350 आवेदन शुल्क देने के लिए Proceed करें।
  • फीस देने से पहले आपके सामने फॉर्म का Preview आएगा, उसमें अपनी सभी जानकारी अच्छे से चेक करें।
  • अंत में Application Form डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यह नामांकन प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा संचालित OFSS पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन की जाती है, जिसके जरिए बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में Arts, Commerce और Science संकाय में एडमिशन दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल में Bihar Board Inter Admission 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी को विस्तार से समझाया है। वे सभी छात्र जो Inter Admission 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने से पहले OFSS से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram