IIG Research Scholar Recruitment 2026: Notification Out, Age Limit, Total Post And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 13, 2026

share Share

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Indian Institute of Geomagnetism (IIG) ने रिसर्च स्कॉलर के कुल 26 पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो शोध के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इन पदों के लिए Physics, Geophysics, Space Physics, Atmospheric Science, Applied Geology, Applied Mathematics, Applied Geophysics, Marine Geophysics तथा संबंधित विषयों में M.Sc./M.Sc.(Tech.) डिग्री धारक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 April 2026 से 30 April 2026 तक IIG की आधिकारिक वेबसाइट iigm.res.in पर जाकर Online आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Overview

DepartmentIndian Institute of Geomagnetism (IIG)
PostResearch Scholar
Vacancy26
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteiigm.res.in
Application Starts1 April 2026
Last Date30 April 2026
Age Limit27 Years Max. Age
QualificationM.Sc. /M.Sc.(Tech.)

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Age Limit

IIG Research Scholar Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है यानि के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी आयु और पात्रता से संबंधित सभी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर ले।

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Important Dates

Application Start1 April 2026
Last Date30 April 2026
Age Limit As Of1 July 2026

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Application Fee

  • IIG Research Scholar Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है।
  • अभ्यर्थियों को यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही जमा करना होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Qualification

  • IIG Research Scholar Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों के पास Physics, Geophysics, Space Physics, Atmospheric Science, Applied Geology, Applied Mathematics, Applied Geophysics, Marine Geophysics या संबंधित विषयों में M.Sc. / M.Sc.(Tech.) की डिग्री होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA होना चाहिए।
  • साथ ही, उम्मीदवारों के B.Sc. में Physics या Mathematics विषय होना जरूरी है।
  • जो अभ्यर्थी मास्टर्स के अंतिम वर्ष में हैं और अगस्त 2026 तक अपना परिणाम प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • वहीं SC, ST, OBC (Non-Creamy Layer), PwBD और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को UGC के नियमों के अनुसार अंकों में 5% की छूट प्रदान की जाएगी।

IIG Research Scholar Recruitment 2026: Selection Process

  • IIG Research Scholar Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया दो चरणों में निर्धारित की गई है।
  • जिन उम्मीदवारों के पास GATE / NET / INSPIRE (JRF) की योग्यता है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • वहीं अन्य उम्मीदवारों को पहले IIG द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • अंतिम चयन में प्रवेश परीक्षा को 70% और इंटरव्यू को 30% वेटेज दिया जाएगा, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

IIG Research Scholar Recruitment 2026: How ToApply

  • IIG Research Scholar Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए IIG की आधिकारिक वेबसाइट iigm.res.in पर जाएं और Careers / Research Scholars सेक्शन में जाएं।
  • IIG JRF Research Scholar Recruitment 2026 के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य विवरण ध्यानपूर्वक भरें और स्वयं को रजिस्टर करे।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ₹100/- का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें, जैसा कि आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए Confirmation को सेव या डाउनलोड कर लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

IIG Research Scholar Recruitment 2026 के लिए चयनित उम्मीदवार जियोमैग्नेटिज्म और संबंधित क्षेत्रों में डॉक्टोरल शोध कार्य करेंगे, जिसमें सॉलिड अर्थ, स्पेस वेदर, अपर एटमॉस्फेरिक/आयनोस्फेरिक फिजिक्स तथा स्पेस प्लाज़्मा फिजिक्स जैसे विषय शामिल हैं। यह शोध कार्य IIG के मुख्यालय नवी मुंबई या इसके क्षेत्रीय केंद्रों—EGRL तिरुनेलवेली, KSKGRL प्रयागराज, NEGRL शिलॉन्ग अथवा किसी मैग्नेटिक ऑब्जर्वेटरी में किया जाएगा। रिसर्च स्कॉलर के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को JRF/SRF के तहत फेलोशिप एवं स्टाइपेंड Indian Institute of Geomagnetism (IIG) के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram