Rajasthan State Eligibility Test 2026: Important Dates, Eligibility Criteria, Application Fee And How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 13, 2026

share Share

Rajasthan State Eligibility Test 2026

Rajasthan State Eligibility Test 2026: यदि आपने मास्टर डिग्री पूरी कर ली है और Teching के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो राजस्थान SET 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। University of Kota द्वारा राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह परीक्षा राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 June 2026 से शुरू होगी और 15 July 2026 तक चलेगी, जबकि लिखित परीक्षा 6 September 2026 को आयोजित की जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में Rajasthan State Eligibility Test 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Rajasthan State Eligibility Test 2026: Overview

Exam NameRajasthan State Eligibility Test (SET) 2026
DepartmentUniversity of Kota (UOK)
Exam LevelState Level
Application Starts From14 June 2026
Last Date15 July 2026
Number of Subjects35
Exam Date6 September 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteuok.ac.in / sso.rajasthan.gov.in

Rajasthan State Eligibility Test 2026: Important Dates

Notification Out12 June 2026
Application Starts From14 June 2026
Last Date15 July 2026
Fee Payment Last Date15 July 2026
Exam Date6 September 2026
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On15 July 2026

Rajasthan State Eligibility Test 2026: Application Fee

Rajasthan State Eligibility Test 2026 के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी ई-मित्र, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

  • सामान्य वर्ग, ओबीसी/एसबीसी (क्रीमी लेयर) तथा राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को ₹1500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और ओबीसी/एसबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1200 निर्धारित किया गया है।
  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹750 शुल्क देना होगा।
  • इसके अलावा दिव्यांग (PwD) श्रेणी के सभी आवेदकों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है।

Rajasthan State Eligibility Test 2026: Age Limit

Rajasthan State Eligibility Test 2026 के लिए आयु सीमा को लेकर उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी गई है। 15 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है और न ही अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। अर्थात, जिन अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, यानी स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पात्रता है या जो इसके अंतिम वर्ष में हैं, वे बिना किसी आयु प्रतिबंध के इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए जन्म वर्ष या आयु से संबंधित कोई ऊपरी या निचली सीमा लागू नहीं की गई है।

Rajasthan State Eligibility Test 2026: Qualification

Rajasthan State Eligibility Test 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी भी UGC मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी वर्तमान में अपने मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने का प्रमाण पेश करना होगा।

Rajasthan State Eligibility Test 2026: How To Apply

  • Rajasthan State Eligibility Test 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं या एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) में लॉग इन करें।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध “SET-2026” आवेदन लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • यदि आपके पास पहले से SSO ID नहीं है, तो अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा श्रेणी संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद पुष्टि (कन्फर्मेशन) पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Rajasthan State Eligibility Test 2026 की परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे, जो एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे और दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के किसी भी प्रश्नपत्र में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, जिससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram