Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Central Bank of India ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 4500 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के लिए 20 से 28 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 June 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 June 2026 निर्धारित की गई है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान प्रतिमाह ₹15,000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Overview
| Department | Central Bank of India |
| Post | Apprentice Recruitment |
| Vacancy | 4,500 |
| ModeOf Application | Online |
| Offiial Website (Portal) | nats.education.gov.in |
| Application Starts From | 12 June 2026 |
| Last Date | 22 June 2026 |
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Important Dates
| Age Limit As On | 31 May 2026 |
| Application Starts From | 12 June 2026 |
| Last Date | 22 June 2026 |
| Fee Payment | 22 June 2026 |
| Exam Date | 1st Week of July 2026 |
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Age Limit
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा की गणना 31 May 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों का जन्म 31 May 1998 से 31 May 2006 के बीच होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी,
- जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा, दिव्यांगजन (PwBD) अभ्यर्थियों को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Application Fee
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
- सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹944 (₹800 आवेदन शुल्क + 18% जीएसटी) का भुगतान करना होगा।
- वहीं, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹708 (₹600 आवेदन शुल्क + 18% जीएसटी) निर्धारित किया गया है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को ₹236 (₹200 आवेदन शुल्क + 18% जीएसटी) का शुल्क देना होगा।
- इसके अलावा, सभी श्रेणियों के दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹236 निर्धारित किया गया है।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Eligibility
- उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी ने अपनी स्नातक डिग्री 1 January2022 या उसके बाद प्राप्त की हो।
- जिन उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का नौकरी अथवा प्रशिक्षण (Training) का अनुभव है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
- उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को संबंधित स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना चाहिए।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: How To Apply
- Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अनिवार्य रूप से भारत सरकार के आधिकारिक NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर पंजीकरण करना होगा।
- प्रोफाइल सफलतापूर्वक जमा करने के बाद पात्र उम्मीदवारों को BFSI SSC की ओर से ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें आगे की Enrollment प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
- उम्मीदवारों को अपनी पसंद के Training District का चयन करना होगा, आरक्षण श्रेणी संबंधी जानकारी भरनी होगी तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Important Links
| Apply Link (NATS Portal) | Click Here |
| Apply Through BEEP Portal | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चयनित अभ्यर्थियों को केवल अप्रेंटिस (Apprentice) के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान या प्रशिक्षण पूरा होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को बैंक में स्थायी नौकरी (Regular Employment) या नियुक्ति का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अनुबंध की अवधि कुल 12 महीने (1 वर्ष) की होगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









