BEML Operator Recruitment 2026: Age Limit, Qualification, Experience, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 21, 2026

share Share

BEML Operator Recruitment 2026

BEML Operator Recruitment 2026: BEML ने देशभर में 362 Non-Executive पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ऑपरेटर एवं अन्य तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 June 2026 से शुरू हो चुकी है और 10 July 2026 को शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी BEML की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

BEML Operator Recruitment 2026: Overview

OrganizationBEML Limited (A Govt. of India Undertaking, Ministry of Defence)
PostOperator (On Tenure Basis)
Vacancy362
TradesITI Fitter, Turner, Welder, Machinist, Electrician
Application Starts From20 June 2026
Last Date10 July 2026
Mode of ApplicationOnline
Official Websitebemlindia.in
TenureMaximum 4 Years

BEML Operator Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out17 June 2026
Application Starts From20 June 2026
Last Date10 July 2026
Age Limit As On10 July 2026

BEML Operator Recruitment 2026: Application Fee

  • BEML Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है, अर्थात उन्हें कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
  • वहीं सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को ₹200/- का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के दौरान किया जा सकेगा।

BEML Operator Recruitment 2026: Eligibility

EligibilityDetails
QualificationFirst-class (60%) in the respective ITI trade
Trade Certificateअभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित रूप से आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त किया हो तथा उसके पास NCVT द्वारा जारी वैध ट्रेड प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
Apprenticeshipउम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में National Apprenticeship Certificate (NAC) होना चाहिए, जो Directorate General of Training (DGT) द्वारा जारी किया गया हो।
Eligible TradesFitter, Turner, Welder, Machinist, Electrician

BEML Operator Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

TradeVacancy
ITI – Fitter127
ITI – Turner93
ITI – Welder44
ITI – Machinist40
ITI – Electrician58

BEML Operator Recruitment 2026: Age Limit

  • BEML Operator Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • सामान्य (GEN) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 29 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 32 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 34 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
  • SC/ST अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा OBC (NCL) अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • इसके अतिरिक्त, कम से कम 40% दिव्यांगता वाले PwD उम्मीदवारों को उनकी संबंधित श्रेणी (SC/ST/OBC/GEN) के लिए लागू आयु छूट के अतिरिक्त 10 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

BEML Operator Recruitment 2026: Selection Process

  • BEML Operator Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों को Computer Based Test (CBT) में शामिल होना होगा।
  • लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर रिक्तियों की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी Self-Attested प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।
  • दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को Provisional Offer जारी किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें BEML द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा (Pre-Employment Medical Examination) उत्तीर्ण करनी होगी।
  • चिकित्सा मानकों में किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी।
  • सभी चरणों में सफल पाए जाने वाले उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार अंतिम नियुक्ति पत्र (Final Offer of Engagement) जारी किया जाएगा।

BEML Operator Recruitment 2026: How To Apply

  • BEML Operator Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए BEML की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • भर्ती विज्ञापन (KP/S/10/2026) को खोजें और ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं श्रेणी (Category) संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे – 10वीं की अंकतालिका, NTC प्रमाणपत्र, ITI अंकतालिकाएं, NAC प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि।
  • यदि आपकी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो निर्धारित गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा (Submit) करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए recruitment@bemlltd.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Important Link

Apply LinkClick Her
Ofificial NotificationClick Her

Coclusion

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि केवल निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना चयन की गारंटी नहीं देता है। प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर BEML प्रबंधन को उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने, शॉर्टलिस्टिंग मानदंड निर्धारित करने अथवा चयन प्रक्रिया के लिए न्यूनतम Qualifying Percentage बढ़ाने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram