Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में सेवा करने का सपना रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। Indian Air Force (IAF) ने एयरमेन इंटेक 02/2027 के अंतर्गत Group ‘Y’ (Non-Technical) Medical Assistant Trade में भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष भारतीय एवं गोरखा (नेपाल) उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में 10+2 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी.फार्मा एवं बी.एससी. (फार्मेसी) धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं, जिसके कारण इसे IAF फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के नाम से भी जाना जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 6 July 2026 से 26 July 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 eptember 2026 को किया जाएगा।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Overview
| Recruiting Authority | Indian Air Force (Central Airmen Selection Board – CASB) |
| Trade | Group ‘Y’ (Non-Technical) Medical Assistant |
| Intake | Airmen Intake 02/2027 |
| Eligibility | Male Indian /Gorkha (Subject of Nepal) |
| Application Starts From | 6 July 2026 |
| Last Date | 26 July 2026 |
| Exam | 22-23 September 2026 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | iafrecruitment.edcil.co.in |
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts From | 6 July 2026 |
| Last Date | 26 July 2026 |
| Online Exam (Phase-I) | 22-23 September 2026 |
| Provisional Select List (PSL) | Last week of May 2027 |
| Enrolment List Publication | 1 June 2027 |
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Application Fee
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ₹550/- परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसके अतिरिक्त परीक्षा शुल्क पर 18% जीएसटी भी लागू होगा।
- एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की अच्छी तरह जांच कर लें।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे Net Banking, Debit Card, Credit Card एवं UPI के जरिए किया जा सकता है।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Age Limit
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 में उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित की गई है।
- 10+2 / इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष (incl. vocational course) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों की नामांकन तिथि पर अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- वहीं डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी.फार्मा या बी.एससी. (फार्मेसी) योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि Age Limit से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए Official Notification को ध्यान से पढ़ना ना भूलें।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Qualifiction
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का 10+2 /इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा Physics, Chemistry, Biology तथा English विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास D.Pharm, B.Pharm अथवा B.Sc Pharmacy में से कोई एक मान्य योग्यता होनी चाहिए।
- Enrolment के समय अभ्यर्थी के पास संबंधित State Pharmacy Council या Pharmacy Council of India (PCI) द्वारा जारी Registration Certificate होना भी अनिवार्य है।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Job Responsibilities
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 के तहत भारतीय वायु सेना में चयनित मेडिकल असिस्टेंट/फार्मासिस्ट उम्मीदवारों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी।
- मेडिकल स्टोर एवं दवाओं के भंडार (Pharmaceutical Inventory) का प्रबंधन, डिस्पेंसरी संचालन का संचालन एवं निगरानी, वार्डों तथा मरीजों की देखभाल संबंधी गतिविधियों का पर्यवेक्षण, प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करना शामिल होगा।
- इसके अलावा वे चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य सेवा टीमों की सहायता करेंगे, भारतीय वायु सेना के कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग देंगे तथा चिकित्सा अभिलेखों (Medical Records) और फार्मेसी से संबंधित दस्तावेजों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करेंगे।
- यह पद स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन और वायु सेना के कर्मियों की चिकित्सा देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Selection Process
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले Phase-I ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक ज्ञान एवं निर्धारित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Phase-II Physical Fitness Test (PFT) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।
- इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को Phase-III मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें भारतीय वायु सेना द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
- सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट एवं उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर चयनित किया जाएगा।
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: Required Documents
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 में आवेदन प्रक्रिया एवं आगे की चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- Educational certificates
- Pharmacy registration certificate
- Recent passport-sized photographs
- Valid identity proof
- Signature and supporting documents
Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026: How To Apply
- Indian Air Force Pharmacist Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय वायु सेना के CASB भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- Registration पूरा करें। इसके लिए अपनी Personal एवं Contact जानकारी दर्ज करें तथा ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का सत्यापन करें।
- सत्यापन सफल होने के बाद आपको ई-मेल/SMS के माध्यम से User ID और Password प्राप्त होगा। इसके बाद “Go To Application” पर क्लिक करें।
- Personal Details, Communication Details, Qualification Details और Declaration से संबंधित सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित प्रारूप में स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान तथा 18 वर्ष से कम आयु होने पर माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपलोड की गई फोटो के सत्यापन हेतु Live Image Capture प्रक्रिया पूरी करें, जिससे चेहरे का मिलान (Facial Verification) किया जा सके।
- आवेदन पत्र का Preview देखें और अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर आवश्यक त्रुटियों को सुधार लें।
- ₹550/- परीक्षा शुल्क तथा उस पर लागू 18% GST का भुगतान ऑनलाइन Payment Gateway के माध्यम से करें। यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका PDF प्रिंटआउट एवं सॉफ्ट कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹14,600 प्रति माह का Stipend प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें ₹26,900 प्रति माह का प्रारंभिक Gross Emoluments मिलेगा, जिसमें Military Service Pay (MSP) भी शामिल है। इसके अतिरिक्त वायु सेना के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते एवं सुविधाएं भी देय होंगी। इस प्रकार उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ सरकारी सेवा की अनेक सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









