RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Check Vacancy, Age Limit, Application Fee, Selection Process and How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 22, 2026

share Share

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Rail Coach Factory (RCF) Kapurthala ने Sports Quota के तहत 23 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए 10th Pass एवं ITI योग्यता रखने वाले पात्र खिलाड़ी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया Offline माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसकी शुरुआत 15 June 2026 से हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 July 2026 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार RCF कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। खेल प्रतिभाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है।

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Overview

DepartmentRail Coach Factory (RCF), Kapurthala
PostSports Quota
Vacancy23
Mode Of ApplicationOffline
Official Websitercf.indianrailways.gov.in
Application Starts From15 June 2026
Last Date14 July 2026

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out13 June 2026
Application Starts From15 June 2026
Last Date14 July 2026
Selection Trial DateNotify Later
Age Limit1 July 2026

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Application Fee

  • RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026 के लिए सामान्य (General/Unreserved) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • हालांकि, ट्रायल में वास्तविक रूप से उपस्थित होने पर ₹400 की राशि वापस कर दी जाएगी।
  • वहीं SC, ST, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), PwBD, महिला, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है,
  • जो ट्रायल में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर पूर्ण रूप से वापस कर दिया जाएगा।
  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से SBI खाते संख्या 65035290377 (IFSC: SBIN0050540) में निर्धारित अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा।
  • डिमांड ड्राफ्ट (DD) या चेक के माध्यम से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Age Limit

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात अभ्यर्थी की आयु 1 July 2026 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती में आयु सीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा तथा किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट (Age Relaxation) प्रदान नहीं की जाएगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हैं।

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

SportsVacancy
Hockey (Men)01
Hockey (Women)04
Weightlifting (Women)03
Athletics (Women)02
Cross Country (Women)04
Athletics (Men)01
Wrestling (Men) Freestyle03
Football (Men)03
Cricket (Men)02

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Qualification Post Wise

SportsQualification
• Hockey (Men) • Hockey (Women)
• Weightlifting (Women)
For Level 4/5: Degree from a recognized university or its equivalent. Typing proficiency on computers is essential.For Level 2: 10th Pass OR 10th Pass plus ITI/National Apprenticeship Certificate (NAC) from NCVT. 
• Athletics (Women)
• Cross Country (Women)
• Athletics (Men) • Wrestling (Men Freestyle)
• Football (Men) • Cricket (Men)
For Level 1 (Office/General Assistant): 10th Pass OR ITI passed OR National Apprenticeship Certificate (NAC) granted by NCVT.Strict Order: Engineering Diplomas or higher technical degrees are not accepted as alternative qualifications to ITI/NAC.

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: Selection Process

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। इन सभी मानकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ट्रायल (Sports Trial) में भाग लेना होगा, जहां उनके खेल कौशल, प्रदर्शन, शारीरिक फिटनेस तथा कोच द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर उनकी क्षमता का आकलन किया जाएगा।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों की मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धियों (Recognized Sports Achievements) को भी निर्धारित अंकों के अनुसार मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।
  • ट्रायल में प्रदर्शन, खेल उपलब्धियां और फिटनेस स्तर चयन प्रक्रिया के प्रमुख आधार होंगे।
  • अंत में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) के अंकों को भी मेरिट तैयार करने में शामिल किया जाएगा।

RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026: How To Apply

  • RCF Kapurthala Sports Quota Recruitment 2026 के लिए RCF की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in से आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप (Annexure-A) डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र को अपनी साफ एवं स्पष्ट हस्तलिपि में भरें, हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं तथा एक Self-Attested फोटो संलग्न करें।
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र तथा जाति/समुदाय प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी आवेदन के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद प्राप्त SBI ऑनलाइन भुगतान रसीद की प्रिंट कॉपी भी आवेदन पत्र के साथ अवश्य लगाएं।
  • आवेदन भेजने वाले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “RECRUITMENT AGAINST SPORTS QUOTA FOR THE YEAR 2026-2027 IN LEVEL-01, LEVEL-02 and LEVEL-4/5” लिखें।
  • पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित डाक के माध्यम से महाप्रबंधक (कार्मिक), भर्ती प्रकोष्ठ, रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला, पंजाब – 144602 के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले भेजें।
  • चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद 5 वर्ष की अनिवार्य सेवा बांड (Service Bond) पर हस्ताक्षर करने होंगे।

Important Link

Download Official Notification & Offline Application ProformaClick Here
Official WebsiteClick Here
RCF Kapurthala Indian Railways PortalClick Here

Conclusion

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के निर्धारित Pay Level के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति के पद के आधार पर उम्मीदवारों को पे बैंड ₹5,200 से ₹20,200 के साथ ग्रेड पे ₹1,800, ₹1,900, ₹2,400 अथवा ₹2,800 दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य सरकारी लाभ भी नियमानुसार प्राप्त होंगे। अंतिम वेतनमान चयनित पद एवं संबंधित पे लेवल के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram