IUAC New Delhi Recruitment 2026: Apply Online, Notification Out, Check More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 4, 2026

share Share

IUAC New Delhi Recruitment 2026

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Inter-University Accelerator Centre (IUAC), New Delhi ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। University Grants Commission (UGC) के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान IUAC ने Scientist-C, Junior Engineer-C और Library Assistant-C के कुल 8 पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक IUAC की आधिकारिक वेबसाइट iuac.res.in/vacancies के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Overview

DepartmentInter-University Accelerator Centre (IUAC), New Delhi
PostScientist-C, Junior Engineer-C, Library Assistant-C
Vacancy08
Recruitment TypeDirect Recruitment
Mode of ApplicationOnline
Official Websitewww.iuac.res.in
Last Date to Apply4 August 2026

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Important Dates

Notification OutJuly 2026
Application SubmissionOpen
Last Date4 August 2026
Written ExaminationNotify Later
Age Limit As On4 August 2026

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Application Fee

IUAC New Delhi Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक भुगतान विकल्पों का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

  • Scientist-C (General/OBC/EWS) : Rs. 1000/-
  • Group B Posts (General/OBC/EWS) : Rs. 500/-
  • SC/ST/PwD/Women (Scientist-C) : Rs. 500/-
  • SC/ST/PwD/Women (Group B Posts) : Rs. 250/-

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Age Limit

IUAC New Delhi Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा की गणना 4 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। Scientist-C पद के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष, Junior Engineer-C के लिए 30 वर्ष तथा Library Assistant-C के लिए 34 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • Scientist-C Age Boundary Limit : Maximum 26 Years.
  • Junior Engineer-C Age Boundary Limit : Maximum 30 Years.
  • Library Assistant-C Age Boundary Limit : Maximum 34 Years.

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Scientist-C

5

Junior Engineer-C (JE)

2
Library Assistant-C

1

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostEligibility Criteria
Scientist-C

Scientist-C पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Physics अथवा Applied Physics में M.Sc. की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं से लेकर M.Sc. तक का शैक्षणिक रिकॉर्ड लगातार अच्छा होना चाहिए तथा प्रत्येक स्तर पर न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष (Final Year) के एम.एससी. विद्यार्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Junior Engineer-C (JE)

Junior Engineer-C पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से Electronics Engineering में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं से लेकर डिप्लोमा तक का शैक्षणिक रिकॉर्ड लगातार अच्छा होना चाहिए तथा प्रत्येक स्तर पर न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, अनुसंधान एवं विकास (R&D) संस्थान में 3 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता (Desirable Qualification) दी जाएगी।
Library Assistant-C

Library Assistant-C पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Lib. के साथ B.Sc. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास Computerized पुस्तकालय के संचालन एवं प्रबंधन का कम से कम 4 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें आधुनिक लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी संचालन का व्यावहारिक अनुभव है, इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।.

IUAC New Delhi Recruitment 2026: Selection Process

  • Scientist-C पद की चयन प्रक्रिया: इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा (Written Test) देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
  • Group B पदों की चयन प्रक्रिया: Junior Engineer-C एवं Library Assistant-C पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा उसके बाद आयोजित स्किल/ट्रेड टेस्ट (Skill/Trade Test) के आधार पर किया जाएगा। स्किल/ट्रेड टेस्ट केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति का होगा।
  • परीक्षा केंद्र: भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण, जैसे लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार, केवल दिल्ली/नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।
  • Service Bond: सभी चयनित अभ्यर्थियों को इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) में कम से कम 3 वर्ष तक अनिवार्य रूप से सेवा देने के लिए एक सेवा बंधन (Service Bond) पर हस्ताक्षर करने होंगे।
  • वेतन एवं अन्य सुविधाएं: चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (Transport Allowance) सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical Reimbursement) का लाभ भी संस्थान के प्रचलित नियमों के अनुसार मिलेगा।

IUAC New Delhi Recruitment 2026: How To Apply

  • IUAC New Delhi Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले IUAC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iuac.res.in/vacancies पर जाएं।
  • वहां Advertisement No. 06/2026 के लिए उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं श्रेणी (Category) से संबंधित सभी विवरण सही-सही भरें।
  • निर्धारित Format में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी दर्ज विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, क्योंकि एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें संशोधन या दोबारा सबमिट करने की अनुमति नहीं होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया 4 August 2026, रात्रि 11:59 बजे से पहले अनिवार्य रूप से पूरी कर लें।
  • अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन की हार्ड कॉपी IUAC को डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजने की आवश्यकता नहीं है।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें तथा अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें। भर्ती प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए समय-समय पर IUAC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram