BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Notification, Qualification, Age Limit, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 4, 2026

share Share

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने गृह विभाग (पुलिस शाखा), बिहार सरकार के विशेष शाखा (Special Branch) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) के 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए Online आवेदन प्रक्रिया 9 July 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 9 August 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन Preliminary Exam, Main Exam तथा PET के आधार पर किया जाएगा।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण 1 August 2025 को आधार मानकर किया जाएगा।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Overview

DepartmentBihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
PostPolice Sub-Inspector (General Closed Cadre)
Vacancy150
Mode of ApplicationOnline
Official Websitebpssc.bihar.gov.in
Application FeeRs. 100/-
Selection ProcessPreliminary Exam, Main Exam, Physical Efficiency Test (PET)
Age Limit20 to 37 Years
Application Starts From9 July 2026
Last Date9 August 2026

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Important Dates

Online Application Start From9 July 2026
Last Date9 August 2026
Age Limit As On  1 August 2025
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Application Fee

  • BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 के तहत सभी श्रेणियों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) का उपयोग किया जा सकता है।
  • अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान लगने वाले बैंक/पेमेंट गेटवे के अतिरिक्त ट्रांजैक्शन शुल्क का भुगतान स्वयं करना होगा।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Age Limit

  • BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 August 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
  • वहीं, बिहार सरकार के प्रचलित सेवा नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Qualification 

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 1 अगस्त 2026 तक प्राप्त कर लेनी चाहिए, तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Physical Standards

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 में Height, Chest और Weight के लिए अलग से कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। हालांकि, अभ्यर्थियों के लिए अधिसूचना में निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो उसे Physical Efficiency Test (PET) के चरण में ही Disqualified घोषित कर दिया जाएगा।

CategoryHeight (Minimum)Chest – Unexpanded / Expanded (Male only)
Unreserved (General) and Backward Class – Male165 cm81 cm/86 cm
Extremely Backward Class, SC, ST – Male160 cm79 cm/84 cm
All Categories – Female155 cmNot Applicable

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Selection Process

  • BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा (ObjectiveType) आयोजित होगी।
  • इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
  • इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक माप (Physical Measurement Test) से गुजरना होगा।
  • सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) और चरित्र सत्यापन (Character Verification) पूरा होने पर अंतिम रूप से नियुक्ति की जाएगी।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: Important Documents

  • मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण पत्र (जन्मतिथि सत्यापन के लिए)
  • स्नातक या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र
  • बिहार के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) अभ्यर्थियों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र (वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय के आधार पर जारी और निर्गमन तिथि से एक वर्ष तक वैध) शामिल हैं।
  • रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, काले या नीले पेन से अंग्रेजी और हिंदी में किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त Application Acknowledgement की प्रिंट कॉपी भी सुरक्षित रखना आवश्यक है।

BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: How To Apply

  • BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 09/2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन के Part- 1 में अपना नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बिहार निवासी (डोमिसाइल) स्थिति, आरक्षण श्रेणी, लिंग एवं जन्मतिथि दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन के Part- 2 में पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता तथा शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले “Edit Details” विकल्प का उपयोग कर सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि आवेदन कन्फर्म और सबमिट होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद A4 आकार के कागज पर Acknowledgement का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का आपका सपना साकार हो सके इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक मानकों तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी सुनिश्चित कर लें। समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।



Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram