IBPS Clerk Notification 2026: Check Eligibility Criteria, Age Limit, Qualification And How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 27, 2026

share Share

IBPS Clerk Notification 2026

IBPS Clerk Notification 2026: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)/क्लेरिकल कैडर पदों पर भर्ती का Short Notice जारी कर दिया है। यह भर्ती देश के विभिन्न भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) में की जाएगी। IBPS ने यह शॉर्ट नोटिस 27 July 2026 को जारी किया है। विस्तृत भर्ती अधिसूचना 31 July या 1 August 2026 को जारी होने की संभावना है। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 August 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

IBPS Clerk Notification 2026: Overview

DepartmentInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
PostCustomer Service Associate (CSA) / Clerk
 VacancyTo be updated soon
Application Starts From1 August 2026
Last Date21 August 2026
Application ModeOnline
Official Websiteibps.in
Age Limit20 To 28 Years

IBPS Clerk Notification 2026: important Dates

Short Notice Release Date27 July 2026
Online Application Start1 August 2026
Last Date21 August 2026
Online Preliminary Examination10 And 11 October 2026
Online Main Examination27 December 2026
Provisional AllotmentMarch 2027
Age Limit As On1 August 2026

IBPS Clerk Notification 2026: Application Fee

IBPS Clerk Notification 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PWD) और भूतपूर्व सैनिक (ESM) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

IBPS Clerk Notification 2026: Age Limit

IBPS Clerk Notification 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2026 को इसी सीमा के भीतर होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट IBPS CRP CSA-XVI भर्ती नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

IBPS Clerk Notification 2026: Qualification

IBPS Clerk Notification 2026 के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर संचालन/कंप्यूटर सिस्टम का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश (UT) के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान और उसमें दक्षता भी होना आवश्यक है।

IBPS Clerk Notification 2026: Selection Process

IBPS Clerk Notification 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Main Examination), स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (Local Language Proficiency Test – LLPT) तथा दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा।

IBPS Clerk Notification 2026: How To Apply

  • IBPS Clerk Notification 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “CRP CSA” विकल्प पर क्लिक करें और फिर “CRP CSA-XVI” का चयन करें।
  • “Click Here for New Registration” पर क्लिक करके अपना पंजीकरण (Registration) करें और आवश्यक व्यक्तिगत व संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • 1 August 2026 से 21 August 2026 के बीच लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरें।
  • आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression), हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) तथा 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट/रसीद (Application Receipt) निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।




Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram