East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: 1500+ Vacancy, Apply Online, Check More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 24, 2026

share Share

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: East Coast Railway (ECoR) ने 1,599 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 August 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 September 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खास बात यह है कि भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन Matric में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentEast Coast Railway (ECoR)
PostAct
Vacancy1,599
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrcbbs.org.in
Application Start From26 August 2026
Last Date15 September 2026
Selection Modeno written test or interview
Age Limit15 To 24 Years

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out21 August 2026
Online Application Starts26 August 2026
Last Date15 September 2026
Age Limit As On15 September 2026
Merit ListNotify Later
Document VerificationAs Per Schedule

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026 के तहत सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (₹0) है। इसके अलावा, सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026 के तहत आयु की गणना 15 September 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। इसके अलावा, Ex-Servicemen को रेलवे नियमों के अनुसार सेवा अवधि के आधार पर अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Training Slot

Unit / WorkshopSlots
Carriage Repair Workshop, Mancheswar (CRW)250
Khurda Road Division (KUR)773
Sambalpur Division (SBP)262
Rayagada Division (RGDA)292
Headquarters, ECoR Bhubaneswar22

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Qualification

  • East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT) होना चाहिए।
  • लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) ट्रेड के लिए उम्मीदवार ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • साथ ही 10वीं और 12वीं दोनों में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: Selection Process 

  • East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू/वाइवा नहीं होगा।
  • यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के 10वीं के अंकों का प्रतिशत समान रहता है, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि दोनों उम्मीदवारों की जन्मतिथि भी समान है, तो 10वीं परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।
  • रेलवे प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा करने वाले CCAA उम्मीदवार, जिनके पास NAC प्रमाणपत्र है, उन्हें रेलवे लेवल-1 के ओपन मार्केट डायरेक्ट भर्ती में अधिकतम 20% रिक्तियों तक वरीयता दी जाएगी।

East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।
  • “Engagement of Act Apprentices Notification No. ECOR/Pers/RRC/Act Apprentice/2026-27” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी, सक्रिय मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपनी पसंद का डिवीजन/वर्कशॉप और ट्रेड सावधानीपूर्वक चुनें। प्रत्येक आवेदन में केवल एक डिवीजन का विकल्प चुना जा सकता है।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र, ITI मार्कशीट एवं NCVT/SCVT प्रमाणपत्र और श्रेणी/दिव्यांगता/ESM प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • 100 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
  • आवेदन फॉर्म 15 September 2026 तक जमा करें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म का स्पष्ट प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

10th और ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिसशिप हासिल करने का अच्छा अवसर है। इस भर्ती में 1,599 पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अगस्त से 15 September 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता, ट्रेड, दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जरूर जांच लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram