UPPSC Recruitment 2026: 1100+ Vacancy, Apply Online for Medical Professor & Assistant Professor Posts

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 21, 2026

share Share

UPPSC Recruitment 2026

UPPSC Recruitment 2026: Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने 1,156 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 August 2026 से शुरू होकर 1 September 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विशेषज्ञता में निर्धारित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता जैसे MD, MS, DNB, DM या M.Ch. होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार निर्धारित शिक्षण अनुभव भी अनिवार्य है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

UPPSC Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC)
PostProfessor, Assistant Professor
Vacancy1156
Nature of PostGroup-A, Gazetted
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteuppsc.up.nic.in
Application Start Date18 August 2026
Last Date1 September 2026
Age Limit26 To 55 Years

UPPSC Recruitment 2026: Important Dates

Online Application Starts18 August 2026
Last Date1 September 2026
Last Date for Correction8 September 2026
Last Date for Submission of Hard Copy of Application15 September 2026
Age Limit As On1 July 2026
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam

UPPSC Recruitment 2026: Application Fee

UPPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • UR /OBC /EWS उम्मीदवार: ₹105
  • SC /ST उम्मीदवार: ₹65
  • PWD उम्मीदवार: ₹25
  • ESM उम्मीदवार: ₹65
  • महिला /D.F.F. /Skilled Player: अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा।
  • भुगतान का माध्यम: उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या SBI MOPS के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2026: Age Limit

UPPSC Recruitment 2026 में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 July 2026 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा और आयु में छूट का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रोफेसर पद: 35 से 55 वर्ष
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद: 26 से 40 वर्ष
  • आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को UPPSC भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC Recruitment 2026: Vacancy

PostVacancy
Professor44
Assistant Professor1112

UPPSC Recruitment 2026: Qualification

UPPSC Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विशेषज्ञता में निर्धारित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता जैसे MD, MS, DNB, DM या M.Ch. होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार निर्धारित शिक्षण अनुभव भी अनिवार्य है। केवल न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करना ही चयन या साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की गारंटी नहीं है। उम्मीदवार की पात्रता मात्र उसे चयन का अधिकार प्रदान नहीं करती। उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

UPPSC Recruitment 2026: Selection Process

UPPSC Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:

  • केवल वही उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे, जो स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होंगे।
  • अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय स्क्रीनिंग परीक्षा के 75% अंक और इंटरव्यू के 25% अंक को जोड़ा जाएगा।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के कार्यकाल को पूरा कर चुके रिसर्च स्कॉलर्स को स्क्रीनिंग परीक्षा में अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। यह वेटेज परीक्षा के अधिकतम अंकों और पूरी की गई फेलोशिप की अवधि के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
  • इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
  • उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो भी प्रस्तुत करनी होगी, जिसे विभाग/संस्थान के प्रमुख या किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित किया गया हो।

UPPSC Recruitment 2026: How To Apply

UPPSC Recruitment 2026 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित चरणों के अनुसार पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं और “All Notifications/Advertisements” सेक्शन में संबंधित भर्ती का विज्ञापन खोलें।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो आवेदन करने से कम से कम 72 घंटे पहले otr.pariksha.nic.in पर One Time Registration (O.T.R.) पूरा करें।
  • इसके बाद “Apply” पर क्लिक करें और अपने O.T.R. नंबर के माध्यम से लॉगिन/प्रमाणीकरण करें। संबंधित पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण भरें।
  • आवेदन के Part-2 में जाकर प्राथमिकता वाली योग्यताओं (Preferential Qualifications) की जानकारी की पुष्टि करें।
  • SBI MOPS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान नेट बैंकिंग, कार्ड या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें और भविष्य के रिकॉर्ड के लिए Confirmation Page का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजों की Self-Attested Copies और आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट को डाक के माध्यम से आयोग को भेजें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। कुल 1,156 पदों पर होने वाली इस भर्ती में पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram