CSIR Technician Recruitment 2026: Check Notification, Qualtification, Age Limit, Vacancy Detail And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 21, 2026

share Share

CSIR Technician Recruitment 2026

CSIR Technician Recruitment 2026: COUNCIL OF SCIENTIFIC & INDUSTRIAL RESEARCH (CSIR) ने Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Technician (1), Group-II के 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 August 2026 से 17 September 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.csir.res.in के माध्यम से Online आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का SSC/10वीं कक्षा विज्ञान विषयों के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र, अप्रेंटिस प्रशिक्षण या प्रासंगिक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

CSIR Technician Recruitment 2026: Overview

DepartmentCouncil of Scientific & Industrial Research (CSIR)
PostTechnician (1), Group II
Vacancy43
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterecruitment.csir.res.in / www.csir.res.in
Application Start From18 August 2026
Last Date17 September 2026
Job LocationCSIR HQ and Units at Delhi-NCR, Pune, and Mumbai
Age LimitUpper Age Limit 28 Years

CSIR Technician Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts18 August 2026
Last date17 September 2026
Trade Qualifying Test Date Notify later
Written Competitive Exam DateNotify later
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On17 September 2026

CSIR Technician Recruitment 2026: Application Fee

CSIR Technician Recruitment 2026 के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 0 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल में दिए गए SBI Collect लिंक के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

CSIR Technician Recruitment 2026: Age Limit

CSIR Technician Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 September 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा, सरकारी/स्वायत्त निकायों/PSU में नियमित कर्मचारी, जिनकी सेवा अवधि कम से कम 3 वर्ष है, उन्हें अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु में छूट दी जा सकती है। वहीं विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही ऐसी महिलाएं, जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है, उन्हें अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग की ऐसी महिला उम्मीदवारों के लिए यह आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है।

CSIR Technician Recruitment 2026: Classification & Pay Matrix

CSIR Technician Recruitment 2026 के तहत Technician पद को General Central Service, Group ‘C’, Non-Gazetted के रूप में वर्गीकृत किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को नियमानुसार HRA, TA और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

CSIR Technician Recruitment 2026: Vacancy

COPA
(Computer Operator & Programming Assistant)
21
DTPO
(Desktop Publishing Operator)
07
CH&NM
(Computer Hardware & Network Maintenance)
05
MLT
(Medical Lab Technician)
02
Draughtsman (Architecture)02
Instrument Mechanic02
Draughtsman (Mechanical)01
Draughtsman (Civil)01
LACP
(Laboratory Assistant in Chemical Plant)
01
Interior Designer01

CSIR Technician Recruitment 2026: Qualifications

CSIR Technician Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड में आवश्यक तकनीकी अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार नीचे दी गई किसी एक योग्यता को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं:

  • 10th Pass: उम्मीदवार ने विज्ञान विषयों के साथ SSC/10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और संबंधित अधिसूचित ट्रेड में वैध ITI Certificate /National या State Trade Certificate होना चाहिए।
  • Apprentice Trainee: विज्ञान विषयों के साथ SSC/10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का पूर्णकालिक अप्रेंटिस ट्रेनी अनुभव होना आवश्यक है।
  • Work Experience: विज्ञान विषयों के साथ SSC/10वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश के अधीन किसी मंत्रालय/विभाग/संगठन/PSU/स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए।

CSIR Technician Recruitment 2026: Selection Process

CSIR Technician Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • सभी प्राप्त आवेदनों की Committee द्वारा जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • Screening Committee द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Trade Test के लिए बुलाया जाएगा। क्वालिफाइंग नेचर का यह टेस्ट होगा।
  • Trade Test में सफल उम्मीदवारों को प्रतियोगी लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में Paper-I, Paper-II और Paper-III शामिल होंगे।
  • Trade Test और प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम आवश्यक कटऑफ Selection Committee द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। Paper-II और Paper-III का मूल्यांकन केवल उन्हीं उम्मीदवारों का किया जाएगा, जो Paper-I का न्यूनतम थ्रेशहोल्ड पूरा करेंगे।
  • उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची केवल Paper-II और Paper-III में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

CSIR Technician Recruitment 2026: How To Apply

  • CSIR Technician Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए CSIR के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.csir.res.in या csir.res.in पर जाएं और “TECHNICIAN-2026” के लिए उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद User ID और Password प्राप्त कर लॉगिन करें और अपनी बेसिक प्रोफाइल संबंधी जानकारी भरें। प्रोफाइल की जानकारी जांचकर लॉक करने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं कक्षा से आगे की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव का विवरण भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • उम्मीदवार को डेस्कटॉप वेबकैम के माध्यम से या स्क्रीन पर दिए गए यूनिक QR Code को मोबाइल से स्कैन करके Live Face Photo कैप्चर करनी होगी। अस्पष्ट या गलत फोटो होने पर आवेदन सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किया जा सकता है।
  • जिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट नहीं है, उन्हें पोर्टल में दिए गए SBI Collect लिंक पर जाकर आवश्यक विवरण/Application Number दर्ज करना होगा और ₹500 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद e-Receipt डाउनलोड करके उसका Transaction Reference Code आवेदन पोर्टल में दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन आवेदन 17 September 2026 तक जमा कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद अंतिम Confirmation Form का स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर दस्तावेज सत्यापन के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती के तहत 43 Technician पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram