MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Age Limit, Qalification, Notification, Selection Process And How To Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 22, 2026

share Share

Recruitment 2026

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश में भर्ती का मौका सामने आया है। Madhya Pradesh Employees Selection Board ने पुलिस विभाग में कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सूबेदार (मंत्रालयिक), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मंत्रालयिक) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। वहीं, भर्ती परीक्षा का पहला चरण 3 नवंबर 2026 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया जाएगा।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Overview

DepartmentMadhya Pradesh Police Department
PostSubedar (Ministerial) Stenographer and Assistant Sub-Inspector (Ministerial)
Vacancy655
Qualification12th pass
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteesb.mp.gov.in
Application Start From24 September 2026
Last Date8 October 2026
Job LocationMadhya Pradesh
Age Limit18 To 38 Years

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out17 September 2026
Application Start24 September 2026
Last Date8 October 2026
Correction Start Date24 September 2026
Last Date Correction13 October 2026
First-Stage ExaminationFrom 3 November 2026
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On8 October 2026

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Application Fee

MP Police Subedar और ASI Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग (UR) और अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹500
  • SC, ST, OBC और EWS वर्ग (केवल मध्य प्रदेश के निवासी): ₹250
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के UR उम्मीदवार: ₹200
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवार: ₹100
  • MP Online Kiosk शुल्क: सभी संबंधित आवेदकों के लिए ₹60 अतिरिक्त

फीस कैसे जमा करें?: उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या MP Online Kiosk के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Age Limit

MP Police Subedar और ASI Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 8 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। वर्ग के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है:

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. पुरुष उम्मीदवार (UR/अन्य राज्य): अधिकतम 33 वर्ष
  3. सभी महिला उम्मीदवार: अधिकतम 38 वर्ष
  4. SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवार: अधिकतम 38 वर्ष
  5. सरकारी कर्मचारी: अधिकतम 38 वर्ष
  6. आयु में छूट: पात्र उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Vacancy Details

PostVacancy
Subedar (Ministerial) Stenographer
135
Assistant Sub Inspector (ASI Ministerial)
520

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Qualification

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 के तहत कुल 655 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर और टाइपिंग से संबंधित योग्यता होना भी जरूरी है। पद के अनुसार योग्यता इस प्रकार है:

1. सूबेदार (मंत्रालयिक) स्टेनोग्राफर

  • उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • हिंदी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का CPCT परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर डिप्लोमा, कंप्यूटर डिग्री या COPA में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए।

2. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI मंत्रालयिक)

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
  • CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा, डिग्री या COPA में से कोई एक योग्यता आवश्यक है।

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: Selection Process

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 में भर्ती की शुरुआत ऑनलाइन लिखित परीक्षा से होगी। इसके बाद परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा से चयन प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
  2. लिखित परीक्षा के परसेंटाइल के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  3. निर्धारित कटऑफ के बराबर परसेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों को भी अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या 7 गुना से अधिक हो सकती है।
  4. दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
  5. पद के अनुसार हिंदी स्टेनोग्राफी या हिंदी टाइपिंग की प्रायोगिक परीक्षा होगी।
  6. इसके बाद शारीरिक माप का सत्यापन किया जाएगा।
  7. उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से भी गुजरना होगा।
  8. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026: How To Apply

  • MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपकी प्रोफाइल पहले से नहीं बनी है, तो Profile Registration (Profile ID) पूरा करें। जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी कराएं।
  • पोर्टल पर Subedar (Ministerial) & ASI (Ministerial) Selection Test 2026 की आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पदों की प्राथमिकता सही-सही दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज जैसे नाम और तारीख वाली फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क और MP Online पोर्टल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को 8 अक्टूबर 2026 से पहले सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फाइनल पेमेंट रसीद और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक भर्ती अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह जांच लें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें और आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा करें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram