AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Notification Out, 200+ Vacancy, Apply Online, Check Full Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 15, 2026

share Share

AAI NR Apprentice Recruitment 2026

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Airports Authority of India (AAI), Regional Headquarters (Northern Region) ने वर्ष 2026-27 के लिए 205 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI ट्रेड अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को नॉर्दर्न रीजन के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार NATS/NAPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए अंतिम तिथि 16 September 2026 निर्धारित की गई है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentAirports Authority of India (AAI)
PostApprentice
Vacancy205 
Training Duration1 year (12 months)
Mode Of ApplicationOnline
Oficial Websitenats.education.gov.in or apprenticeshipindia.org
Application Starts From14 August 2026
Last Date16 September 2026

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From14 August 2026
Last Date16 September 2026
Age Limit As On16 September 2026
ExamSchedule Later
Admit CardBefore Exam

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

AAI NR Apprentice Recruitment 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। UR, OBC, EWS, SC, ST, PWD, महिला और ESM सहित सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 (निःशुल्क) निर्धारित किया गया है। यानी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई फीस जमा नहीं करनी होगी।

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

AAI NR Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 September 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को AAI अप्रेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Graduate Apprentice80
Diploma Apprentice65
ITI Trade Apprentice60

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Educational Qualification

Post Qualification
Graduate ApprenticeFull-time Degree in Engineering /B.Com /BCA (Passed in 2024 or after).
Diploma ApprenticeFull-time Diploma in Engineering (Passed in 2024 or after).
ITI Trade ApprenticeITI /NCVT Certificate in relevant trade.

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

  • Provisional selection : उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। CGPA को संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में जन्म तिथि और उसके बाद परीक्षा पास करने की तिथि के आधार पर वरिष्ठता तय की जाएगी।
  • Document Verification : चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित प्रतिष्ठान कार्यालय में किया जाएगा। इसकी सूचना केवल उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी।
  • Interview /Certificate Verification : आवश्यकता के अनुसार इंटरव्यू और प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार की उम्मीदवारी प्रोविजनल रहेगी।
  • Medical Fitness Certificate : उम्मीदवार को ज्वाइनिंग के समय सरकारी चिकित्सा अधिकारी या सरकारी उपक्रम के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।
  • Final selection : दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस में सफल होने के बाद उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाएगा और उसे अप्रेंटिस एंगेजमेंट लेटर जारी किया जाएगा।

AAI NR Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • AAI NR Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाएं और Student बटन पर क्लिक करें। इसके बाद Diploma/Graduate पास उम्मीदवारों के लिए General Student विकल्प चुनें।
  • Student Registration पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, योग्यता/प्रोविजनल सर्टिफिकेट और APAAR ID तैयार रखें।
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को OTP के माध्यम से वेरिफाई करें। इसके बाद आधार e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें। कुछ बेसिक डिटेल्स UIDAI से अपने आप भर जाएंगी। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें, पासवर्ड सेट करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर प्राप्त लिंक के माध्यम से अपने अकाउंट को वेरिफाई करें। इसके बाद लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल पूरी करें, जिसमें Basic Details, Educational Details, Communication Details और Training Preferences शामिल हैं। शैक्षणिक प्रमाण-पत्र को DigiLocker/APAAR के माध्यम से अपलोड या प्राप्त किया जा सकता है।
  • अपनी पूरी प्रोफाइल का Preview देखकर अंतिम रूप से सबमिट करें। सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद आपको Student Enrolment ID प्राप्त होगी।
  • इसके बाद Establishment में “Airports Authority of India – RHQ NR, New Delhi (NDLSWC000002)” सर्च करें और अपनी पसंद के अप्रेंटिसशिप अवसर के सामने Apply पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।

Important Link

Apply Link (Graduate /Diploma – NATS Portal)Click Here
(ITI Trade – NAPS Portal)Click Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

अगर आप एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का अवसर तलाश रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। 205 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 September 2026 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram