Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: अगर आप बिहार के निवासी हैं और नया इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में आपके लिए अहम जानकारी है। बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना” शुरू की है। जिसके तहत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ₹10,000 से ₹1,00,000 तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने 15 जून 2026 या उसके बाद 100% इलेक्ट्रिक (Pure Electric) वाहन खरीदा है। पेट्रोल, डीजल या हाइब्रिड वाहन इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हैं।
सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक लाभार्थी घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद सब्सिडी की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Overview
| Name Of The Scheme | मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना |
| State | Bihar |
| Department | Transport Department, Government of Bihar |
| Documents Required | वाहन खरीद की रसीद/इनवॉइस, वाहन का RC, बिहार का निवास प्रमाण पत्र |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | state.bihar.gov.in |
| Benefits | ₹10,000 से ₹1,00,000 तक की सब्सिडी |
| Eligibility | आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होनी चाहिए |
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Objective
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 को बिहार सरकार ने राज्य में प्रदूषण कम करने, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ शुरू की है।
- Electric Two-Wheeler खरीदने पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (मालवाहक) खरीदने पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- Electric Four-Wheeler खरीदने पर पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी।
- सामान्य वर्ग के पुरुषों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर ₹10,000 की सब्सिडी मिलेगी।
- महिलाओं और SC/ST वर्ग के लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर ₹12,000 की सब्सिडी दी जाएगी।
- महिलाओं को इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर खरीदने पर ₹1,00,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Subsidy Amount (Commercial Vehicles)
यदि आप व्यवसाय या रोज़गार के लिए इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन (E-Cart / E-Rickshaw) खरीदते हैं, तो विभिन्न श्रेणियों के लिए सब्सिडी की राशि इस प्रकार है:
- General Category: ₹50,000 प्रति वाहन
- SC/ST वर्ग: ₹60,000 प्रति वाहन
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Subsidy Amount (Non-Commercial Vehicles)
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 के तहत व्यक्तिगत उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी श्रेणी के अनुसार सब्सिडी दी जा रही है। इसका विवरण नीचे दिया गया है:
इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन (E-Bike / E-Scooter)
सामान्य वर्ग: ₹10,000 प्रति वाहन
महिलाएं एवं SC/ST वर्ग: ₹12,000 प्रति वाहन
इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन (E-Car)
केवल महिलाओं के लिए: ₹1,00,000 प्रति वाहन
सामान्य वर्ग एवं अन्य श्रेणियों के लिए इस श्रेणी में सब्सिडी का प्रावधान नहीं है।
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Eligibility Criteria
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने 15 जून 2026 या उसके बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा हो।
- खरीदा गया वाहन 100% इलेक्ट्रिक (Pure Electric Vehicle) होना चाहिए। Hybrid वाहन इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- वाहन का Registration बिहार में होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास योजना में आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि सब्सिडी की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जा सके।
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Required Documents
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी, आवेदन करते समय सभी दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
- वाहन खरीद की रसीद /इनवॉइस (Purchase Invoice)
- वाहन का वैध बीमा प्रमाण पत्र (Insurance Certificate)
- कैंसिल चेक
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र (केवल SC/ST श्रेणी के आवेदकों के लिए)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- Active मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: How to Apply Online
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए को फॉलो करें और आसानी से ऑनलाइन आवेदन करें:
- सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर नीचे दिए गए “Departments” सेक्शन में जाएँ और “Transport” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Transport Department का पेज खुल जाएगा। यहाँ Latest News सेक्शन में आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा। इसके अलावा Information सेक्शन में दिए गए “Electric Vehicle Subsidy” लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ योजना की अधिसूचना (Notification) और “Apply Online 2026” का लिंक दिखाई देगा। आवेदन शुरू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Google Form खुल जाएगा। इसमें सबसे पहले अपनी सही ईमेल आईडी दर्ज करें और दिए गए चेक बॉक्स पर टिक करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और वाहन संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित स्थान पर अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद Declaration वाले चेक बॉक्स पर टिक करें और “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन सफल होने पर योजना के तहत स्वीकृत सब्सिडी की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Conclusion
मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र लाभार्थियों को ₹10,000 से ₹1,00,000 तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।
Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: FAQ’S
Q1). क्या Hybrid वाहन खरीदने पर भी सब्सिडी मिलेगी?
Ans: नहीं, इस योजना का लाभ केवल 100% इलेक्ट्रिक (Pure Electric) वाहनों पर ही दिया जाएगा।
Q2). क्या वाहन का बिहार में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है?
Ans: हाँ, योजना का लाभ लेने के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन बिहार राज्य में होना अनिवार्य है।
Q3). आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
Ans: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिहार निवास प्रमाण पत्र, वाहन की RC, खरीद की रसीद, बीमा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, कैंसिल चेक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा (यदि लागू हो) जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
Q4). Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: इच्छुक उम्मीदवार बिहार सरकार के परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।









