BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Limited Vacany, Apply Online, Check Full Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 11, 2026

share Share

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में Forest Range Officer के पदों पर सीधी भर्ती के लिए Official Notification कर दिया है। इस भर्ती के लिए Online आवेदन प्रक्रिया 16 July 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 August 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार अपना आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Overivew

DepartmentBihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
PostForest Range Officer
Vacancy16
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitebpssc.bihar.gov.in
Application Start From16 July 2026
Last Date16 August 2026
Selection ProcessWritten Exam, Interview, PET, Medical Exam
Age Limit21 To 40 Years

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out10 July 2026
Application Start From16 July 2026
Last Date16 August 2026
Age Limit As On1 August 2025
ExamNotify Later
Admit CardBefore Exam

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Application Fee

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों में से किसी भी उपलब्ध माध्यम से कर सकते हैं।

  • सामान्य/BC/EBC वर्ग: ₹100
  • SC/ST/दिव्यांग (PH) अभ्यर्थी: ₹100
  • बिहार राज्य की महिला अभ्यर्थी: ₹100
  • अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी: ₹100

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Age Limit

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित आयु सीमा निम्नानुसार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Qualification

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree), जिसमें निम्न विषयों में से कम से कम एक विषय शामिल हो:
  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (Animal Husbandry & Veterinary Science)
  • वनस्पति विज्ञान (Botany)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • भूविज्ञान (Geology)
  • गणित (Mathematics)
  • भौतिकी (Physics)
  • सांख्यिकी (Statistics)
  • प्राणी विज्ञान (Zoology)

या

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से कृषि (Agriculture), वानिकी (Forestry) या इंजीनियरिंग (Engineering) में स्नातक (Bachelor’s Degree)।

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Selection Process

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा, इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “Forest Dept.” टैब में जाकर विज्ञापन संख्या 10/2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • भाग-1 (पंजीकरण): अपना नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बिहार निवासी (डोमिसाइल) की स्थिति, आरक्षण श्रेणी, लिंग तथा जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सफल पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर (SMS) और ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे।
  • शुल्क भुगतान से पहले अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण में संशोधन कर सकते हैं। शुल्क जमा होने के बाद सीधे संशोधन की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई गलती हो तो “Cancel Registration” विकल्प का उपयोग करना होगा। हालांकि, पहले से जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और नए पंजीकरण के लिए पुनः शुल्क जमा करना होगा।
  • भाग-2 (आवेदन पत्र): रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें तथा पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • निर्धारित मानकों के अनुसार अपना स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले “Edit Details” विकल्प के माध्यम से सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। आवेदन अंतिम रूप से सबमिट और पुष्टि (Confirm) होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर पुष्टि संदेश (SMS/Email) प्राप्त होगा, जिसके साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
  • अंत में आवेदन की Acknowledgement का A4 आकार के कागज पर प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

यदि आप वन एवं पर्यावरण विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram