CGPSC ADPO Recruitment 2026: Notification Out, Age Limit, Qualifiction, Selection Process And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 20, 2026

share Share

CGPSC ADPO Recruitment 2026

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC), Nava Raipur Atal Nagar ने गृह विभाग के अंतर्गत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (Assistant District Public Prosecution Officer) के 15 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत नियमित एवं बैकलॉग श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 June 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और 21 July 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कानून एवं न्याय क्षेत्र में सरकारी सेवा प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Overview

DepartmentCHHATTISGARH PUBLIC SERVICE COMMISSION (CGPSC)
PostAssistant District Public Prosecution Officer (Home Department)
Vacancy15
Application Starts From22 June 2026
Last Date21 July 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitepsc.cg.gov.in

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out 24 June 2026
Application Starts From22 June 2026
Last Date21 July 2026
Correction Window (Free)22 July 2026 to 24 July 2026
Paid Correction Window (Rs. 500/-)25 July 2026 to 26 July 2026
Exam Date 20 September 2026
Age Limit As On1 January 2026

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Application Fee

CGPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार के डिमांड ड्राफ्ट, चालान या ऑफलाइन भुगतान को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC नॉन-क्रीमी लेयर) तथा दिव्यांगजन (PwBD) अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा
  • जबकि सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • आयोग द्वारा एक विशेष प्रावधान के तहत परीक्षा में वास्तविक रूप से उपस्थित होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा, हालांकि पोर्टल शुल्क एवं जीएसटी की राशि वापस नहीं की जाएगी।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के जरिए किया जा सकेगा।

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Age Limit

CGPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 January 2026 को 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत मिलने वाली सभी आयु छूटों को जोड़ने के बाद भी उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।

  • सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • वहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को विशेष छूट प्रदान करते हुए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है।
  • इसके अतिरिक्त राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों को 5 वर्ष
  • स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तथा दिव्यांगजन (PwBD) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Qualification

CGPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक (LL.B.) की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं डिग्री प्रमाणपत्र उपलब्ध हों। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त या लंबित परिणाम वाले अभ्यर्थियों को पात्र नहीं माना जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणी के अंतर्गत केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ऐसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जो ‘वन आर्म (OA)’ श्रेणी की बेंचमार्क दिव्यांगता से प्रभावित हों और निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हों।

CGPSC ADPO Recruitment 2026: Selection Process

CGPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (ऑफलाइन अथवा कंप्यूटर आधारित परीक्षा – CBT) में शामिल होना होगा, जिसमें उम्मीदवारों के विधिक ज्ञान, सामान्य अध्ययन एवं संबंधित विषयों की समझ का परीक्षण किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य के पांच प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा।

CGPSC ADPO Recruitment 2026: How To Apply

  • CGPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए निर्धारित आवेदन अवधि के दौरान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी प्रोफाइल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरें तथा वेबकैम या मोबाइल कैमरे से खींची गई स्पष्ट लाइव फोटो अपलोड करें। फोटो में आपका चेहरा फ्रेम के लगभग 80 प्रतिशत भाग में दिखाई देना चाहिए तथा पृष्ठभूमि हल्के और एकसमान रंग की होनी चाहिए।
  • सफेद कागज पर काले बॉल पेन से किए गए हस्ताक्षर को स्कैन करके JPG प्रारूप में अपलोड करें। हस्ताक्षर फ़ाइल का आकार 100 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी दर्ज की गई जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क एवं पोर्टल शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे सुरक्षित ऑनलाइन माध्यमों से करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद/प्रिंटआउट अवश्य डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य भर्ती चरणों में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आवेदन शुल्क वापसी (Fee Refund) का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को ही दिया जाएगा, बशर्ते वे निर्धारित परीक्षा में वास्तविक रूप से उपस्थित हों। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी (General Category) के अंतर्गत माना जाएगा और उन्हें 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने के बाद भी बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, पोर्टल शुल्क एवं जीएसटी की राशि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को वापस नहीं की जाएगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram