CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Central Reserve Police Force (CRPF) ने Constable (Technical, Tradesmen एवं Pioneer) पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 April 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 May 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 23 से 27 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 January 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों हेतु ₹100 निर्धारित किया गया है।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card और Mobile Wallet जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
Post Name
Male
Female
Constable ( Tradesman & Technical)
9,096 Post
79 Post
Constable Tradesman (Pioneer Wing)
20 Post
–
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Qualification Post Wise
Post
Qualification
Constable (Driver)
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
Constable (Motor Mechanic)
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण और 2 वर्षीय ITI प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
Constable (Other Posts)
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण और संबंधित व्यापार में दक्षता और कार्य अनुभव आवश्यक है।
Constable Tradesman (Pioneer Wing)
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण और संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Selection Process
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
सबसे पहले computer based examination (CBT Exam) आयोजित की जाएगी।
इसके बाद Physical Efficiency Test (PET) एवं Physical Standard Test (PST) होगा।
सफल अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: How To Apply
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थी अंतिम तिथि 19 May 2026 से पहले अपना आवेदन पत्र अवश्य जमा करें।
आवेदन करने से पहले अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।
आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
निर्देशानुसार आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कांस्टेबल स्तर पर सुरक्षित रक्षा और अर्धसैनिक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों के लिए CRPF Constable Tradesman की भर्ती एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।