FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: 90+ Vacancy, Check More Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 6, 2026

share Share

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Forest Research Institute Dehradun (FRI Dehradun) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत Multi Tasking Staff (MTS), Lower Division Clerk (LDC), Forest Guard, Technician, Technical Assistant, Store Keeper, Stenographer और Library Information Assistant जैसे कई पद शामिल हैं। यह भर्ती 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई और स्नातक अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार की नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 May 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 June 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Overview

DepartmentICFRE-Forest Research Institute (FRI), Dehradun
Post NameGroup C Posts
Vacancy91
Qualification10th, 12th, ITI, Graduate
Age Limit18 to 30 Years
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitefri.icfre.gov.in
Application Starts From4 May 2026
Last Date3 June 2026

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts6 May 2026
Last Date3 June 2026
Fee Payment3 June 2026
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On3 June 2026

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Age Limit

  • FRI Dehradun Group C Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 3 June 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 30 वर्ष तक रखी गई है।
  • इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) के भर्ती नियमों के अनुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले निर्धारित आयु सीमा और छूट से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Application Fee

  • FRI Dehradun Group C Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1500/- आवेदन शुल्क देना होगा।
  • जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹700/- रखा गया है।
  • सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacany
Multi-Tasking Staff (MTS)45
Lower Division Clerk (LDC)08
Forest Guard07
Technician (Field/Lab/Maint)20
Technical Assistant04
Steno / Store Keeper / Lib Asst07

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Qualification Post Wise

Post NameQualification
Multi-Tasking Staff (MTS)10th Pass from Recognized Board
Lower Division Clerk (LDC)12th Pass + Typing Proficiency
Forest Guard12th Pass in Science stream
Technician (Field/Lab/Maint)ITI / Diploma in Related Field
Technical Assistant12th with Science (60% Marks)
Steno / Store Keeper / Lib Asst12th Pass /Graduate /Lib Sc

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: Selection Process

  • FRI Dehradun Group C Recruitment 2026 के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देनी होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
  • इसके बाद कुछ विशेष पदों जैसे LDC, Steno और Forest Guard के लिए स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
  • इन चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों का Document Verification (DV) किया जाएगा, जिसमें सभी शैक्षणिक और आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी।
  • अंत में चयनित अभ्यर्थियों को Medical Examination से गुजरना होगा, जिसके बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

FRI Dehradun Group C Recruitment 2026: How To Apply

  • FRI Dehradun Group C Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए FRI की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप C भर्ती 2026 सेक्शन को खोलें, वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की प्राथमिक नियुक्ति Forest Research Institute, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी। वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 से लेवल-6 तक निर्धारित किया गया है। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए लेवल-1, एलडीसी, फॉरेस्ट गार्ड और टेक्नीशियन के लिए लेवल-2, टेक्नीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च) और स्टोर कीपर के लिए लेवल-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए लेवल-4, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए लेवल-5 तथा लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के लिए लेवल-6 का वेतनमान लागू होगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।



Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram