IBPS SO Recruitment 2026: Apply Online for 700+ Post, From Notification To Application Process Check Full Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 5, 2026

share Share

IBPS SO Recruitment 2026

IBPS SO Recruitment 2026: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत IT Officer, Agricultural Field Officer सहित विभिन्न पदों पर कुल 745 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए B.Tech/B.E, LLB, M.A, M.Sc, MBA/PGDM तथा PG Diploma जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 1 July 2026 से 21 जुलाई 2026 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। यह भर्ती वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए विभिन्न सहभागी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

IBPS SO Recruitment 2026: Overview

DepartmentInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
PostsSpecialist Officer
Vacancy745
Application Start From1 July 2026
Last Date to Apply21 July 2026
Mode Of ApplicatiomOnline Only
Official Websiteibps.in

IBPS SO Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From1 July 2026
Last Date21 July 2026
Online Prelim ExaminationAugust 2026
Prelim Exam ResultSeptember/October 2026
Online Main ExamNovember 2026
Main Examination ResultNovember 2026
InterviewNovember/December 2026
Provisional AllotmentJanuary 2027
Age Limit As On1 July 2026

IBPS SO Recruitment 2026: Application Fee

  • IBPS SO Recruitment 2026 के लिए सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित किया गया है।
  • वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PwBD/PH) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹175 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड अथवा मोबाइल वॉलेट जैसे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।

IBPS SO Recruitment 2026: Age Limit

IBPS SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 July 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग (PwBD) एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को IBPS के आधिकारिक नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

IBPS SO Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
IT Officer (Scale I)301
Agricultural Field Officer (Scale I)190
Law Officer (Scale I)105
Rajbhasha Adhikari (Scale I)89
HR/Personnel Officer (Scale I)60
Marketing Officer (Scale I)0 (No vacancies reported currently)

IBPS SO Recruitment 2026: Qualification Post Wie

PostQualification
IT Officer4-year Engineering/Technology degree in Computer Science/IT/Electronics or related field, OR Postgraduate degree in relevant field, OR Graduate with DOEACC ‘B’ level
Agricultural Field Officer4-year degree in Agriculture/Horticulture/Animal Husbandry/Veterinary Science/Dairy Science/Fishery Science or allied subjects
Rajbhasha AdhikariPostgraduate degree in Hindi with English as a subject at graduation, OR PG in Sanskrit with English and Hindi as subjects
Law OfficerBachelor’s Degree in Law (LL.B) and enrolled as an advocate with Bar Council
HR/Personnel OfficerGraduate and 2-year full-time PG degree/diploma in Personnel Management/HR/Industrial Relations/Social Work/Labour Law
Marketing OfficerGraduate and 2-year full-time MBA/MMS/PGDBA/PGDM with specialization in Marketing

IBPS SO Recruitment 2026: Selection Process

  • Preliminary Examination: सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन Objective Type प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • Main Examination: प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित पद के व्यावसायिक Professional Knowledge पर आधारित मुख्य परीक्षा देनी होगी।
  • Interview: मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा।
  • Document Verification: अंतिम चयन से पहले अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • Medical Examination: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का निर्धारित मानकों के अनुसार Medical Fitness Test किया जाएगा।

IBPS SO Recruitment 2026: How To Apply

  • IBPS SO Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध “CRP SPL” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Click Here to Apply Online for CRP-Specialist Officers (CRP SPL-XVI)” लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें और अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर (Provisional Registration Number) एवं पासवर्ड प्राप्त करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से दोबारा लॉगिन करें तथा आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression), Handwritten Declaration तथा 10वीं (SSC/SSLC) का प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  • वेबकैम या मोबाइल फोन की सहायता से Live Photograph कैप्चर कर अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि “Complete Registration” पर क्लिक करने के बाद (2 दिन की Edit Window को छोड़कर) किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन पत्र (Application Form) एवं ई-रसीद (e-Receipt) डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए IBPS SO Recruitment 2026 एक सुनहरा अवसर है। कुल 745 पदों पर आयोजित इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सहभागी बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram