Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Full Details About Notification, Eligibility, How To Apply And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 24, 2026

share Share

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Indian Navy ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम 2026 के तहत तकनीकी शाखाओं में Permanent Commissioned Officer पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें Mechanical Engineering और Electronics & Communication Engineering के लिए 30-30 पद शामिल हैं। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 May 2026 से 18 June 2026 तक भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का JEE (Main) 2026 में शामिल होना तथा 10+2 परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) में न्यूनतम 70% अंक एवं अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Overview

DepartmentIndian Navy (Naval Headquarters)
PostMechanical Engineering, Electronics & Communication Engineering
Vacancy60
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitejoinindiannavy.gov.in
Selection ModeJEE (Main) 2026 CRL-based shortlisting +SSB Interview + Medical Examination
Application Starts From29 May 2026
Last Date18 June 2026

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Important Dates

Application Starts29 May 2026
Last Date18 June 2026
Age Limit As OnDOB Between 2 July 2007 and 1 January 2010
Merit ListAs Per The Schedule
SSB Interview ScheduleSeptember 2026 onwards
Course CommencementJanuary 2027 at Indian Naval Academy, Ezhimala

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Application Fee

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा से संबंधित पात्रता का निर्धारण भारतीय नौसेना द्वारा जारी Official Notification के अनुसार किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए आयु संबंधी नियमों को अवश्य जांच लें।

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Age Limit

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 2 July 2007 से 1 January 2010 के बीच होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में छूट भारतीय नौसेना भर्ती नियमों और सरकारी प्रावधानों के अनुसार लागू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Vacancy Post Wise

BranchTotal Post
Electronics & Communication Engineering30
Mechanical Engineering30

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Qualification

Entry NameBranchEligibility
B.Tech EntryElectronics & Communication EngineeringJEE Main 2026 + 70% PCM + 50% English
B.Tech EntryMechanical EngineeringJEE Main 2026 + 70% PCM + 50% English

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Important Instructions

  • Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 के लिए केवल भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता संबंधी शर्तों को पूरा करने वाले अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
  • प्रशिक्षण अवधि के दौरान विवाह करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।
  • चिकित्सा मानकों में किसी भी आधार पर कोई छूट नहीं दी जाएगी और मेडिकल जांच केंद्र या अस्पताल बदलने की अनुमति भी किसी परिस्थिति में नहीं होगी।
  • इसके अलावा नारकोटिक्स का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • अभ्यर्थियों की SSB, मेडिकल परीक्षण, प्रशिक्षण या सेवा के दौरान कभी भी जांच की जा सकती है। यदि किसी भी चरण में उम्मीदवार मादक पदार्थों का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा या सेवा से हटा दिया जाएगा।

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: Selection Process

  • Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 में उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले JEE (Main) 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से किया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा तथा Police & Character Verification से गुजरना होगा।
  • अंतिम मेरिट सूची एसएसबी में प्राप्त अंकों और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • मेरिट सूची में नाम शामिल होने मात्र से नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होता है और केवल पैनल में शामिल किया जाना भी अंतिम चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027: How To Apply

  • Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • उम्मीदवार 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अपनी पात्रता (Eligibility), पहचान पत्र (ID Proof) और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें। आवेदन से पहले पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (Signature) और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक पूर्वावलोकन (Preview) करें। सभी जानकारी सही होने पर आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा (Submit) करें।
  • जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Indian Navy 10+2 B.Tech Entry January 2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए JEE (Main) 2026 (B.E./B.Tech) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। नौसेना एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग JEE (Main) 2026 की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर करती है। इसलिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी CRL रैंक सही-सही दर्ज करनी होगी। यदि किसी उम्मीदवार ने JEE (Main) 2026 नहीं दिया है या उसके पास वैध CRL रैंक नहीं है, तो उसे Shortlist नहीं किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram