MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: Mahanadi Coalfields Limited (MCL) ने वर्ष 2026 के लिए Official Notification जारी किया है, जिसके तहत Asst. Foreman और Technician के कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास Electrical Engineering में Diploma या Electrician Trade में ITI की योग्यता है। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार 7 May 2026 से 28 May 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर है।आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026 के तहत General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- रखा गया है।
वहीं SC, ST, दिव्यांग (PH), महिला उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिक (ESM) और CIL कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (Nil) है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: Age Limit
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 28 May 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट (Extra Age Relaxation) भी प्रदान की जाएगी।
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: Vacancy Post Wise
Post
Vacancy
Assistant Foreman (Electrical) Trainee
150
Technician (Electrician) Trainee
350
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: Qualifiction Post Wise
Post
Qualification
Assistant Foreman (Electrical) Trainee
Diploma in Electrical Engineering or Degree in Electrical /Electronics
Technician (Electrician) Trainee
10th Pass + ITI in Electrician Trade + 1 Year Experience + Valid Permit
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: Selection Process
Computer Based Test (CBT): MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026 के लिए सबसे पहले पात्र उम्मीदवारों को उनकी पात्रता संबंधी self-declaration के आधार पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए अस्थायी रूप से बुलाया जाएगा।
Document Verification: इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी सभी प्रमाण पत्रों के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार सरकारी, अर्ध-सरकारी, PSU या CIL एवं उसकी सहायक कंपनियों में कार्यरत है, तो उसे अपने employer से No Objection Certificate (NOC) भी जमा करना होगा।
Provisional Select List: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद सफल उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल चयन सूची MCL की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
Final Appointment: अंत में, मेरिट सूची में स्थान और भारत सरकार की आरक्षण नीति को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026: How To Apply
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं।
भर्ती /करियर (Recruitment /Career) सेक्शन में जाकर MCL Foreman & Technician Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण (Registration) करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
MCL Foreman & Technician Trainee Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹47,330.25 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं टेक्नीशियन (Electrician) ट्रेनी पद के उम्मीदवारों को निर्धारित वेतन संरचना के अनुसार ₹1,583.32 प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा। टेक्नीशियन (Electrician) ट्रेनी को कोल माइंस क्षेत्रों में Electrical Maintenance, वायरिंग और अन्य तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।