MPESB Recruitment 2026: Vacancy For Hospital Assistant, Check More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 9, 2026

share Share

MPESB Recruitment 2026: Madhya Pradesh Employees Selection Board ने Hospital Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल /10वीं कक्षा पास की है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 May 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 May 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

MPESB Recruitment 2026: Overview

Board NameMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB / MPPEB), Bhopal
DepartmentDirectorate of Public Health and Medical Education, Govt. of Madhya Pradesh
PostHospital Assistant /Aspatal Sahayak (Non-Executive, Fourth Grade)
Vacancy1200 Posts
Mode Of ApplicationOnline only (via MP Online Portal – www.mponline.gov.in)
Official Websiteesb.mp.gov.in
Selection ModeOnline Written Examination
Application Starts7 May 2026
Last Date 21 May 2026

MPESB Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts7 May 2026
Last Date21 May 2026
Correction/Amendment7 May 2026
Last Date for Correction/Amendment26 May 2026
Examination Date24 May 2026
Age Limit As On1  May 2026

MPESB Recruitment 2026: Application Fee

MPESB Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान MP Online Portal www.mponline.gov.in के माध्यम से Credit Card, Debit Card, Internet Banking या अधिकृत MP Online Kiosk के जरिए कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

  • अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • मध्य प्रदेश के SC / ST / OBC / EWS / PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है।
  • डायरेक्ट भर्ती बैकलॉग पदों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का संशोधन या करेक्शन करने पर प्रति संशोधन ₹20 शुल्क देना होगा।

MPESB Recruitment 2026: Age Limit

  • MPESB Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 January 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों, शासकीय कर्मचारी (सरकारी विभाग/निगम/मंडल/स्वायत्त संस्था/होमगार्ड) तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी अधिकतम आयु 45 वर्ष तक मान्य होगी।
  • हालांकि EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
  • किसी भी परिस्थिति में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक मान्य नहीं होगी।

MPESB Recruitment 2026: Eligibility Criteria

  • MPESB Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हाई स्कूल /10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय (Rojgar Karyalay) में लाइव पंजीयन होना आवश्यक होगा।
  • उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • वहीं संविदा कर्मचारी जैसे Ward Boy, Ward Aaya, Darkroom Attendant एवं Dental Attendant के रूप में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

MPESB Recruitment 2026: Selection Process

  • MPESB Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया एक चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित होगी, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे।
  • भर्ती के लिए मेरिट /पैनल सूची उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त परसेंटाइल स्कोर के आधार पर श्रेणीवार तैयार की जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुसार संपन्न की जाएगी।

MPESB Recruitment 2026: How To Apply

  • MPESB Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • आवेदन भरने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में नाम और जन्म तिथि 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से 100% मेल खाते हों। साथ ही आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट होना चाहिए।
  • आवेदन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान और स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों की पूरी जानकारी notification में दी जाएगी, जो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

MPESB Recruitment 2026 के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्य किया गया है तथा केवल UIDAI द्वारा सत्यापित e-Aadhaar ही मान्य होगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की मल्टी-लेवल बायोमेट्रिक जांच की जाएगी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपना मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि केवल e-Aadhaar की प्रिंट कॉपी को फोटो आईडी के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram