NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: National Thermal Power Corporation ने Assistant Chemist Trainee (ACT) पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 40 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से रसायन विज्ञान (Chemistry) में Regular/Full-time M.Sc. डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 26 June 2026 से 10 July 2026 तक NTPC की आधिकारिक करियर वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर Online आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार आकर्षक वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन पूरा करें।
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Overview
| Department | NTPC Limited (A Govt. of India Enterprise), NTPC Bhawan, SCOPE Complex, 7, Institutional Area, Lodhi Road, New Delhi-110003 |
| Post | Assistant Chemist Trainee (ACT) |
| Vacancy | 40 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | careers.ntpc.co.in |
| Selection Mode | Subject Knowledge Test + Executive Aptitude Test |
| Application Starts From | 26 June 2026 |
| Last Date | 10 July 2026 |
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts From | 26 June 2026 |
| Last Date | 10 July 2026 |
| Result | 31 July 2026 |
| Exam Date | Notify Later |
| Admit Card | Before Exam |
| Age Limit | 10 July 2026 |
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Application Fee
- NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों, भूतपूर्व सैनिकों (ESM) तथा सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट प्रदान की गई है और उनके लिए शुल्क शून्य (Nil) निर्धारित किया गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि के जरिए किया जा सकता है।
- अधिसूचना में उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार अन्य निर्धारित ऑफलाइन माध्यमों का भी उपयोग किया जा सकेगा।
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Age Limit
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भारत सरकार एवं एनटीपीसी के प्रचलित नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 10 July 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Eligibility
- NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान (Chemistry) में M.Sc. डिग्री होना अनिवार्य है।
- सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- वहीं एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए केवल संबंधित परीक्षा में उत्तीर्ण (Passing Marks) होना पर्याप्त होगा।
- उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे अधिसूचना में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: Selection Process
- NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Selection Test) में शामिल होना होगा।
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी।
- इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) से गुजरना होगा।
- सभी चरणों में सफल पाए जाने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा।
NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026: How To Apply
- NTPC Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के “Careers” सेक्शन में जाएं और “Assistant Chemist Trainee Recruitment 2026 (Advt. No. 09/26)” लिंक पर क्लिक करें।
- “Register” विकल्प पर क्लिक करके अपने वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से नया अकाउंट बनाएं।
- पंजीकरण के बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें और आवेदन पत्र खोलें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आगे बढ़ने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
- अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) या ऑफलाइन (SBI Pay-in-Slip के माध्यम से, तत्पश्चात Journal Number और Branch Code दर्ज करके) किया जा सकता है।
- सभी विवरण सही होने पर आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा एक यूनिक एप्लीकेशन नंबर जारी किया जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक (Indian Nationals) ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों एवं दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना से बचा जा सके।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









