PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Required Documents, Eligibility, How To Apply Online And Application Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 29, 2026

share Share

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: केंद्र सरकार के द्वारा छात्रों के लिए एक ऐसी योजना की शुरूआत की गई है जिसके तहत 9वीं और 10वीं के छात्रों को हर साल ₹75,000 तथा 11वीं और 12वीं के छात्रों को ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसका मकसद यह है कि गरीब परिवारों के बच्चे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। PM-YASASVI योजना के अंतर्गत Pre-Matric Scholarship, Post-Matric Scholarship, Top Class School Education, Top Class College Education और Hostel Construction जैसी कई सुविधाएँ शामिल हैं। चयनित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की फीस, हॉस्टल और अन्य जरूरी खर्च भी सरकार द्वारा उठाए जाते हैं। इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रों को National Scholarship Portal (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आज के इस आर्टिकल में PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। केंद्र सरकार ने OBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए PM-YASASVI Scholarship Scheme शुरू की है। यह योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Overview

Name of the SchemePM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM-YASASVI)
DepartmentMinistry of Social Justice & Empowerment, Government of India
Who Can ApplyOBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्र (Class 9 से 12)
Scholarship AmountClass 9-10: ₹75,000/Year
Class 11-12: ₹1,25,000/Year
Girls Reservation30% seats reserved for girls
Mode of ApplicationOnline At National Scholarship Portal (NSP)
Portalscholarships.gov.in
Who Can ApplyAll Over India
Eligibility CriteriaOnly Indian Citizen

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Eligibility Criteria

NationalityIndian Citizen Only
Categorystudent must be from OBC, EBC or DNT (who does not fall under SC/ST Category)
Educational Qalificationstudent must have passed class 8th (for Class 9-10 scholarship) class 10th (for Class 11-12 scholarship) with at least 60% marks
Family IncomeThe annual income of the family should be less than ₹2.50 lakh
Other Conditionstudent should not be availing the benefit of any other government scholarship

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Important Dates

Scheme Open from2 June 2025
Scheme AnnouncementAnnounced Soon
Portal OpeningAnnounced Soon
Last Date for Portal RegistrationAnnounced Soon
Verification by State GovtAnnounced Soon
Scholarship DisbursementAnnounced Soon

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Age Limit

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहे छात्रों की जन्म तिथि 1 April 2007 से 31 March 2011 के बीच होनी चाहिए, जबकि कक्षा 11 के छात्रों की जन्म तिथि 1 April 2005 से 31 March 2009 के बीच निर्धारित की गई है। निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले छात्र ही इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Required Documents

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के तहत आवेदन करते समय निम्नलिखित दिए गए डॉक्यूमेंट को तैयार रखें।

  • आवेदक विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक (विद्यार्थी के आधार से लिंक्ड हो)
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र (₹2.50 लाख से कम वार्षिक आय)
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT Certificate)
  • पिछली कक्षा (8वीं/10वीं) की Marksheet
  • स्कूल/कॉलेज का आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  • Active मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Scholarship Amount 

ClassScholarship Amount per Year
Class 9 & 10₹75,000/- प्रति वर्ष (ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क शामिल)
Class 11 & 12₹1,25,000/- प्रति वर्ष (ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क शामिल)

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Application Process

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए तहत विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह उनकी शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाता है। इस योजना में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की अलग प्रवेश परीक्षा या लिखित टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं होती।

  • स्कॉलरशिप का आवंटन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से automatically मेरिट के आधार पर होता है।
  • एक बार स्कॉलरशिप मिलने के बाद अगली कक्षा में प्रमोशन पर वह automatically रिन्यू हो जाती है।
  • Class 9th और 10th की स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन उनकी 8वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।
  • Class 11th और 12th की स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन उनकी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।
  • हर राज्य के लिए लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग राज्यवार मेरिट सूची बनाई जाती है।
  • कम से कम 30% स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: How To Apply

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए छात्रों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से National Scholarship Portal (NSP) पर करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करें।

OTR throught NSP Official Website

  • सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई देने वाले “Get Your OTR” सेक्शन में जाकर “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • विद्यार्थी अपने आधार नंबर की मदद से आसानी से One Time Registration (OTR) कर सकते हैं। यह प्रक्रिया मोबाइल फोन के जरिए भी पूरी की जा सकती है, जो सबसे आसान तरीका माना जाता है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको OTR नंबर और लॉगिन संबंधी जानकारी प्राप्त होगी। भविष्य में उपयोग के लिए इन्हें सुरक्षित संभालकर रखें।

Apply For PM Yashasvi Scholarship Yojana

  • OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद NSP पोर्टल पर अपने लॉगिन ID और पासवर्ड की सहायता से साइन इन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Schemes” सेक्शन में जाएं और वहाँ “PM Yashasvi Scholarship – Top Class School Education” योजना को खोजकर “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते का विवरण, शैक्षणिक रिकॉर्ड और श्रेणी से संबंधित जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट और बोनाफाइड सर्टिफिकेट आदि स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म या आवेदन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

Important Link

NSP Official WebsiteClick Here
Scholarship LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र के फॉर्म का सत्यापन संबंधित स्कूल के नोडल अधिकारी तथा राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। सभी दस्तावेज़ और जानकारी सही पाए जाने पर चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। संभावना है कि यह राशि सितंबर महीने के अंत तक जारी कर दी जाए। स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों की ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य निर्धारित शैक्षणिक खर्चों को पूरा करना है। हालांकि मिलने वाली राशि स्कूल की वास्तविक फीस संरचना के अनुसार तय की जाएगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: FAQ’S

1) PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के तहत कितने रुपये मिलेंगे और इसका भुगतान कैसे होता है?

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के तहत कक्षा 9th और 10th में अध्ययनरत छात्रों को प्रतिवर्ष अधिकतम ₹75,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जबकि कक्षा 11th और 12th के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और छात्रों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है।

2) PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 आवेदन कौन कर सकता है?

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 का लाभ उन मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाता है, जो OBC, EBC तथा DNT वर्ग से संबंधित हों और SC/ST श्रेणी में शामिल न आते हों। योजना के लिए वही छात्र पात्र माने जाएंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो तथा वे कक्षा 9 से 12 तक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हों।

3) क्या PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए कोई अलग एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है?

नहीं, PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 में छात्रों को किसी अलग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होती। इस योजना के तहत चयन पूरी तरह से कक्षा 8वीं या 10वीं की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया में लड़के और लड़कियों की राज्यवार अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाती है, जिसके अनुसार योग्य विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान किया जाता है।

4) अगर स्कॉलरशिप मिल गई तो क्या अगले साल दोबारा अप्लाई करना होगा?

नहीं, PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के तहत एक बार स्कॉलरशिप मिलने के बाद विद्यार्थियों को हर वर्ष नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती। अगली कक्षा में प्रमोट होने पर स्कॉलरशिप स्वतः (Automatically) रिन्यू हो जाती है। हालांकि इसके लिए छात्र की उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होना जरूरी है और उसका शैक्षणिक प्रदर्शन भी संतोषजनक बना रहना चाहिए।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram