PNB LBO Recruitment 2026: Check Eligibility Criteria, Qualifications, Age Limit, Selection Process And Application Fee

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 21, 2026

share Share

PNB LBO Recruitment 2026

PNB LBO Recruitment 2026: Punjab National Bank (PNB) ने Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के अंतर्गत Local Bank Officer (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए Online आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये रिक्तियां देश के 17 राज्यों में भरी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी पात्रता और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता के आधार पर केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 July 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 August 2026 निर्धारित की गई है।

PNB LBO Recruitment 2026: Overivew

DepartmentPunjab National Bank (PNB)
PostLocal Bank Officer (LBO)
Vacancy545
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitepnb.bank.in
Application Starts From20 July 2026
Last Date9 August 2026
Selection ProcessOnline Written Test + Language Test + Interview
Age Limit20 To 30 Years

PNB LBO Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out20 July 2026
Application Starts From20 July 2026
Last Date9 August 2026
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On1 July 2026

PNB LBO Recruitment 2026: Application Fee

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ₹1,180 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹59 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए कर सकते हैं।

PNB LBO Recruitment 2026: Age Limit As On

PNB LBO Recruitment 2026 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1 July 2026 को आधार मानते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

PNB LBO Recruitment 2026: Eligibility

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव (Relevant Work Experience) होना चाहिए। उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान एवं उसमें दक्षता (Proficiency in Local Language) भी आवश्यक है।

PNB LBO Recruitment 2026: Pay Scale

PNB LBO Recruitment 2026 में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 – ₹85,920 के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। Salary Structure ₹48,480–2,000/7–₹62,480–2,340/2–₹67,160–2,680/7–₹85,920 के अनुसार होगी। इसके अतिरिक्त बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधाएं, यात्रा भत्ता तथा अन्य लागू भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

PNB LBO Recruitment 2026: Selection Process

PNB LBO Recruitment 2026 में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पद पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को Online Written Examination देनी होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की Screening की जाएगी। तीसरे चरण में Local Language Proficiency Test आयोजित होगी। अंत में चयनित अभ्यर्थियों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन बैंक के नियमानुसार किया जाएगा।

PNB LBO Recruitment 2026: State Wise Vacancy Details

StateMandatory LanguageVacancies
Andhra PradeshTelugu4
GujaratGujarati77
KarnatakaKannada78
MaharashtraMarathi67
TelanganaTelugu41
Tamil NaduTamil51
West BengalBengali80
Jammu & KashmirUrdu/Dogri/Kashmiri9
LadakhUrdu/Purgi/Bhoti2
Arunachal PradeshEnglish4
AssamAssamese/Bodo85
ManipurManipuri/Meitei6
MeghalayaGaro/Khasi8
MizoramMizo5
NagalandEnglish5
SikkimNepali/Sikkimese5
TripuraBengali/Kokborok18

PNB LBO Recruitment 2026: How To Apply

  • PNB LBO Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Recruitment/Career सेक्शन खोलें।
  • “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करें और अपनी मूल व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड प्राप्त करें। यह जानकारी आपके ईमेल और एसएमएस पर भी भेजी जाएगी।
  • प्राप्त प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से दोबारा लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
  • निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) तथा हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद “SAVE AND NEXT” विकल्प पर क्लिक करके सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। इसके बाद “COMPLETE REGISTRATION” पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि इस चरण के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, वॉलेट या UPI के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान होने पर e-Receipt जनरेट हो जाएगी।
  • अंत में, जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र और ई-रसीद का प्रिंटआउट अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें। इन्हें बैंक को डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजने की आवश्यकता नहीं है।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

PNB LBO Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है, यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा, कार्य अनुभव, स्थानीय भाषा की योग्यता तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें। समय रहते आवेदन करने से अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकता है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram