RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: 700+ Vacancy, Apply Online, Check More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 11, 2026

share Share

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Rail Coach Factory (RCF), Kapurthala ने 734 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का Notification जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 August 2026 से शुरू होकर 5 September 2026 तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, AC एवं रेफ्रिजरेशन मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक समेत कुल 9 ट्रेड शामिल हैं।

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentRail Coach Factory (RCF), Kapurthala
PostAct Apprentice
Vacancy734
TradesFitter, Welder (G&E), Machinist, Painter (G), Carpenter, Electrician, AC & Ref. Mechanic, Mechanic (Motor Vehicle), Electronic Mechanic
Mode of ApplicationOnline
Official Websitercf.indianrailways.gov.in
Job LocationKapurthala, Punjab
Application Starts From7 August 2026
Last Date to Apply5 September 2026
Age Limit15 To 24 Years

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Online Application Start7 August 2026
Last Date5 September 2026
Merit ListSchedule Later
Document VerificationNotify Later
Age Limit As On5 September 2026

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 September 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PWD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, भूतपूर्व सैनिकों को रेलवे के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Eligibility

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की योग्यता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या 10+2 प्रणाली के तहत इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
  • उम्मीदवार के पास संबंधित अधिसूचित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना चाहिए।

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Vacancy Trade Wise

TradeVacancy
Fitter180
Welder (G&E)220
Machinist60
Painter (G)40
Carpenter40
Electrician110
AC & Ref. Mechanic44
Mechanic (Motor Vehicle)20
Electronic Mechanic20

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा।

  • Merit List: 10वीं कक्षा और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत निकालकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 10वीं में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है।
  • Tie-Breaking Rule: समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्मतिथि भी समान है, तो जिस उम्मीदवार ने 10वीं पहले पास की है, उसे प्राथमिकता मिलेगी।
  • Document Verification: रिक्तियों की संख्या के 1.5 गुना उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “Engagement of Act Apprentices Notice No. A-1/2026” के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, बायोडाटा, 10वीं के अंक/CGPA और ITI के अंक दर्ज करें। नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। फोटो तथा हस्ताक्षर दोनों फाइलें JPG/JPEG फॉर्मेट में हों।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करें। SC/ST, PWD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद 5 सितंबर 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन सबमिट करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों, योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें। आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram