RRB Section Controller Recruitment 2026: 100+ Vacancy, Check Complete Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 25, 2026

share Share

RRB Section Controller Recruitment 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Section Controller पदों पर भर्ती के लिए Centralised Employment Notification (CEN) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न आरआरबी जोनों में कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सहित अधिसूचना में निर्धारित अन्य चरण शामिल होंगे।

भारतीय रेलवे में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे Graduate उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRB Section Controller Recruitment 2026: Overview

DepartmentRailway Recruitment Boards (RRB), Ministry of Railways
PostSection Controller
Vacancy119 Posts
Job TypeCentral Government Job
Age Limit20 To 33 Years
QualificationGraduation
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrbcdg.gov.in
Application Start From15 July 2026
Last Date14 August 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out27 June 2026
Application Starts From15 July 2026
Last Date14 August 2026
Age Limit1 July 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026: Eligibility

  • RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Bachelor’s Degree होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा निर्धारित A-2 मेडिकल श्रेणी के स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पद से संबंधित जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
  • केवल भारतीय नागरिक (Indian Citizen) ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

RRB Section Controller Recruitment 2026: Age Limit

RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी आयु और श्रेणी से संबंधित पात्रता की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अवश्य कर लें।

RRB Section Controller Recruitment 2026: Application Fee

RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी (SC), एसटी (ST) तथा दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा। प्रथम चरण (Stage-I) परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹400 शुल्क वापस कर दिया जाएगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को ₹250 की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

RRB Section Controller Recruitment 2026: Selection Process

RRB Section Controller Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सभी चरणों में सफल घोषित उम्मीदवारों को सेक्शन कंट्रोलर पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test – CBT) में शामिल होना होगा।
  • पद की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test) भी आयोजित किया जा सकता है।
  • लिखित परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद अंतिम चरण में रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) आयोजित की जाएगी।

RRB Section Controller Recruitment 2026: How To Apply

  • RRB Section Controller Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN 03/2026 सेक्शन कंट्रोलर भर्ती लिंक पर क्लिक करें। वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। आवेदन पत्र जमा (Submit) करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पद को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे-लेवल 6 में रखा गया है। इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को Basic Pay ₹35,400 प्रति माह प्रदान किया जाएगा, जो निर्धारित वेतनमान के अनुसार बढ़कर ₹44,900 प्रति माह तक हो सकता है। मूल वेतन के अतिरिक्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) तथा नाइट ड्यूटी भत्ता जैसी विभिन्न सुविधाएं भी मिलती हैं। सभी भत्तों को शामिल करने के बाद अनुमानित इन-हैंड सैलरी लगभग ₹60,000 प्रति माह तक हो सकती है, हालांकि यह नियुक्ति स्थान और लागू भत्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram