RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Check Notification, Qualification, Age Limit And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: July 8, 2026

share Share

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Railway Recruitment Cell (RRC), North Central Railway (NCR), प्रयागराज ने Apprentices Act, 1961 के तहत विभिन्न ट्रेडों में Act Apprentices पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,853 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 8 July 2026 से Online आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 August 2026 निर्धारित की गई है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentRailway Recruitment Cell (RRC), North Central Railway
PostAct Apprentice
Vacancy1,853
Age Limit15 to 24 years
Application Start From8 July 2026
Last Date7 August 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrcpryj.org

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out8 July 2026
Application Starts From8 July 2026
Last Date7 August 2026
Fee Payment Last Date7 August 2026
Merit Selection ListNotify Later
Age Limit As On7 July 2026

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों तथा सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी debit cards, credit cards net banking portals या अन्य उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 07 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी तथा अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को भारत सरकार और उत्तर मध्य रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी।

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Post Details

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026 के तहत विभिन्न मंडलों एवं कार्यशालाओं में प्रशिक्षण के लिए कुल 1,853 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। प्रत्येक यूनिट और ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

LocationDetails
Head QuarterNCR Head Quarter
TMC/Line & DivisionsPrayagraj, Agra, Jhansi
WorkshopJhansi Workshop
Total Slots1853

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

  • Merit List: RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन 10वीं (मैट्रिक) और संबंधित ITI ट्रेड में प्राप्त अंकों के वेटेज के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।
  • Document Verification: मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को मूल अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ITI प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Fitness: दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शुरू होने से पहले रेलवे के अधिकृत चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा।

RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • RRC Prayagraj Trade Apprentice Recruitment 2026 के तहत पात्र अभ्यर्थी 8 July 2026 से 7 August 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में उपलब्ध ट्रेड-वार रिक्तियों और पात्रता संबंधी सभी जानकारी समझ सकें।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले 10वीं की Marks Sheet एवं प्रमाणपत्र, NCVT/SCVT ITI प्रमाणपत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्पष्ट स्कैन कॉपी निर्धारित फाइल आकार और प्रारूप में पहले से तैयार रखें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार निर्धारित 100 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

समय पर आवेदन करने से आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप 10वीं पास हैं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र रखते हैं, तो RRC प्रयागराज ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram