Territorial Army Officer Recruitment 2026: Total Vacancies, Age Limit, Eligibility, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: April 16, 2026

share Share

Territorial Army Officer Recruitment 2026: भारतीय सेना के टेरिटोरियल आर्मी निदेशालय द्वारा Territorial Army Officer Recruitment 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जो योग्य उम्मीदवारों को Lieutenant (कमीशंड ऑफिसर) के रूप में देश सेवा करने का एक प्रतिष्ठित अवसर प्रदान करती है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 April 2026 से शुरू होगी और और इसकी अंतिम तिथि 19 May 2026 निर्धारित की गई है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

यह अवसर उन प्रेरित युवाओं के लिए बेहद खास है, जो अपने करियर विकास के साथ राष्ट्र सेवा का सपना भी पूरा करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Overview

Exam NameTerritorial Army Commission Examination 2026
PostTerritorial Army Officer (commissioned in the rank of Lieutenant)
Total Vacancies12
Application Starts20 April 2026
Last Date19 May 2026
Age Limit18 to 42 Years
QualificationGraduate from any recognised university
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteindianarmy.nic.in
Exam Date12 July 2026

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Age Limit

Territorial Army Officer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह आयु सीमा 19 May 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) के अनुसार गणना की जाएगी अर्थात् उम्मीदवार का जन्म इस प्रकार होना चाहिए कि वह निर्धारित तिथि तक इस आयु सीमा के भीतर आता हो, तभी वह इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts20 April 2026
Last Date19 May 2026
Written Exam12 July 2026
Admit Card 10 To 15 Days Before Exam
Objection Management75 Hrs After Exam
SSB InterviewPost CBT
Age Limit As Of19 May 2026

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Application Fee

  • Territorial Army Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
  • उम्मीदवारों को यह शुल्क केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों के जरिए ही जमा करना होगा।
  • किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान मान्य नहीं होगा।
  • एक बार शुल्क जमा करने के बाद इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Vacancy Details

GenderVacancies  
Male11
Female01
Total12

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Eligibility

  • Territorial Army Officer Recruitment 2026 के लिए पात्रता मानदंड के तहत केवल भारतीय नागरिक (पुरुष एवं महिला दोनों) ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • साथ ही, उम्मीदवार का आवेदन के समय किसी न किसी रोजगार में संलग्न (gainfully employed) होना अनिवार्य है।
  • Regular Army, Navy, Air Force, Police, GREF, Para-Military या इसी प्रकार की अन्य सेवाओं में कार्यरत अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Qualification

  • Territorial Army Officer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी का Physically and Medically Fit होना भी आवश्यक है।
  • विस्तृत दिशा-निर्देशों और पात्रता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Instructions to Candidates applying for Commission in The Territorial Army (Civilian Candidates)” को अवश्य पढ़ना चाहिए।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: Selection Process

  • Territorial Army Officer Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होती है, जिसमें सफल और पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) में इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
  • SSB में दो चरणों की चयन प्रक्रिया होती है, जिसमें Psychological Aptitude Test और इंटेलिजेंस टेस्ट शामिल होते हैं।
  • अंत में, CBT और SSB दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

Territorial Army Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • Territorial Army Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म IAF (TA)-9 (Revised) Part-1 भरने से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • 20 April 2026 से 19 May 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। एक वैध और सक्रिय ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर अवश्य दें।
  • परीक्षा केंद्र का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि बाद में केंद्र परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • ₹500/- का आवेदन शुल्क वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित ऑनलाइन माध्यमों से ही जमा करें। निर्धारित शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन सीधे अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
  • अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन फॉर्म जमा करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट/कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • एडमिट कार्ड CBT (12 July 2026) से 10 से 15 दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके संबंध में ईमेल और SMS के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की फोटो, स्कैन किया गया हस्ताक्षर, जन्म तिथि, परीक्षा की तिथि/समय और परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल होगा।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

अगर आप इंडियन आर्मी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये सुनहरा मौका है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक है। सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लेवल-10 पे मैट्रिक्स के तहत ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतन मिलता है। इसके अतिरिक्त ₹15,500 प्रति माह मिलिट्री सर्विस पे (MSP) भी दिया जाता है, साथ ही अन्य लागू भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाते हैं। यह वेतन एवं सुविधाएं नियमित भारतीय सेना के अधिकारियों के समान होती हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram