UPSSSC JE Recruitment 2026: Notification Out, Apply Online, Check Qualification, Age Limit And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 16, 2026

share Share

UPSSSC JE Recruitment 2026

UPSSSC JE Recruitment 2026: Uttar Pradesh Adhinasth Seva Chayan Aayog (UPSSSC), Lucknow ने जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए 134 पदों पर भर्ती का Official Notification जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 September 2026 से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। Mains Exam के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने Preliminary Eligibility Test 2025 (PET-2025) में भाग लिया है और जिन्हें UPSSSC द्वारा उनके नॉर्मलाइज्ड PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों ने PET-2025 परीक्षा नहीं दी है या जिनका PET-2025 का Absolute/Normalized Score शून्य या नकारात्मक है, उन्हें इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा और वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

UPSSSC JE Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh Adhinasth Seva Chayan Aayog (UPSSSC), Lucknow
Post Junior Engineer (Agriculture)
Vacancy134
EligibilityPET-2025
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteupsssc.gov.in
Application Start From17 September 2026
Last Date to Apply7 October 2026
Job LocationUttar Pradesh
Age Limit18 To 40 Years

UPSSSC JE Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out14 August 2026
Online Application Starts17 September 2026
Last Date7 October 2026
Last Date for Fee Reconciliation14 October 2026
ExamSchedule Later
Admit CardBefore Exam
Age Limit As On1 July 2026

UPSSSC JE Recruitment 2026: Application Fee

UPSSSC JE Recruitment 2026 के लिए सभी श्रेणियों—UR, OBC, EWS, SC, ST, PWD, महिला और ESM—के उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिया जाएगा। उम्मीदवार यह शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2026: Age Limit 

UPSSSC JE Recruitment 2026 के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को UPSSSC जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के अनुसार
  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

UPSSSC JE Recruitment 2026: Qualification

UPSSSC JE Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास Agricultural Engineering में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास UPSSSC PET-2025 का Valid Score Card होना चाहिए। इस भर्ती में पात्रता के दो प्रमुख स्तर हैं—पहला, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की पात्रता, जिसमें उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और वैध स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट होना जरूरी है और दूसरा, पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, जिसके तहत उम्मीदवार के पास Agricultural Engineering में आवश्यक डिप्लोमा होना चाहिए।

UPSSSC JE Recruitment 2026: Selection Process

UPSSSC JE Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Mains Written Examination में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में Medical Examination होगा।

UPSSSC JE Recruitment 2026: How To Apply

  • UPSSSC JE Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के “Live Advertisement” सेक्शन में जाएं और Junior Engineer (Agriculture) Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने PET 2025 Registration Number के जरिए Personal Details या OTP Authentication से लॉगिन करें।
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी भरें, पहले से भरी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करें और Verification Code दर्ज करें।
  • अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर को सत्यापित करें और Self-Declaration प्रक्रिया पूरी करें।
  • ₹25/- ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी PET 2025 पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूर जांच लें। पात्र अभ्यर्थी 17 September 2026 से 7 October 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित रखना न भूलें और भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram