UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Notification Out, Before Apply Online Check Full Detail

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 14, 2026

share Share

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC), Lucknow ने Vidhan Bhavan Rakshak और Vidhan Bhavan Agnik/Agnirakshak के पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा (Main Examination) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके तहत कुल 170 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें Vidhan Bhavan Rakshak के 120 पद तथा Vidhan Bhavan Agnik/Agnirakshak के 50 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो और आयोग द्वारा जारी स्कोर कार्ड प्राप्त किया हो। पात्र उम्मीदवार आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC), Lucknow
PostVidhan Bhavan Rakshak & Vidhan Bhavan Agnik/Agnirakshak
Vacancy170
Pay ScaleLevel-3, Pay Band: Rs. 21,700/- (Minimum) to Rs. 69,100/- (Maximum)
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteupsssc.gov.in
EligibilityMust have appeared in PET-2025
Selection ProcessWritten Examination +  PMT & PET
Application Starts From9 June 2026
Last Date29 June 2026

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Important Dates

Date of Notiication10 April 2026
Application Starts From9 June 2026
Last Date29 June 2026
Last Date for Application Correction6 July 2026
Written Main Examination DateNotify Later
Physical Measurement & Physical Efficiency TestNotify Later
Age Limit As On1 July 2026

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Application Fee

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026 के तहत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। सामान्य (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹25/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Age Limit

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 July 2026 को आधार मानकर किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी आयु और पात्रता से संबंधित सभी शर्तों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार एवं आयोग के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Qualification

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का PET 2025 में शामिल होना और आयोग द्वारा जारी स्कोर कार्ड प्राप्त होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो या उनके पास राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाणपत्र हो, उन्हें वरीयता (Preferred Qualification) प्रदान की जाएगी।

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancyJob Type
Vidhan Bhavan Rakshak120Permanent & Temporary
Vidhan Bhavan Agnik/Agnirakshak50Temporary

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: Selection Process

  • UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होगी।
  • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test – PMT) के लिए बुलाया जाएगा। PMT केवल Qualifying प्रकृति का होगा, जिसमें निर्धारित शारीरिक मानकों जैसे ऊंचाई, सीना (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) और वजन आदि की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही लिखित मुख्य परीक्षा (Objective Type) में शामिल होने के पात्र होंगे।
  • लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी शैक्षणिक, आयु, आरक्षण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।

UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026: How To Apply

  • UPSSSC Vidhan Bhavan Fireman Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Live Advertisement सेक्शन में उपलब्ध संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • अपने PET-2025 Registration Number की सहायता से लॉगिन करें। लॉगिन के लिए आपके registered मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर भेजे गए OTP का उपयोग करना होगा।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें और मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ₹25/- प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से करें।
  • शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद अपना आवेदन पत्र (Application Form) डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

PET-2025 स्कोर कार्ड के बिना आवेदन न करें। यदि अभ्यर्थी के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड नहीं है, तो उसका आवेदन शॉर्टलिस्टिंग चरण में ही निरस्त कर दिया जाएगा। पद का चयन सावधानीपूर्वक करें। आवेदन करते समय विधान भवन रक्षक और विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक पदों में से सही विकल्प चुनें। दोनों पदों के लिए रिक्तियों की संख्या अलग-अलग है तथा नियुक्ति की प्रकृति (स्थायी या अस्थायी) भी भिन्न हो सकती है। गलत पद का चयन भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि गलत जानकारी चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram