Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Check Full Details About Notification, Application Fee, Age Limit And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 16, 2026

share Share

Uttarakhand High Court Recruitment 2026

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission (UKSSSC) ने माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल, उत्तराखंड के अधीन संचालित सिविल एवं पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर तथा पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रुप ‘सी’ श्रेणी के पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 June 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती अभियान न्यायालयों में प्रशासनिक एवं लिपिकीय कार्यों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Overview

DepartmentUttarakhand Subordinate Services Selection Commission (UKSSSC)
PostJunior Assistant, Stenographer, and Personal Assistant
Vacancy398
Application Starts From22 June 2026
Last Date6 July 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitesssc.uk.gov.in

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out15June 2026
Application Starts From22 June2026
Last Date6 July 2026
Application Correction Date8 to 10 July 2026
Exam Date23 August 2026

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Application Fee

Uttarakhand High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थी Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI के जरिए आसानी से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

  • Unreserved (General) / Uttarakhand OBC : ₹ 300/-
  • Uttarakhand SC / ST / EWS Categories : ₹ 150/-
  • Uttarakhand Divyangjan (PWD) / Orphan : ₹ 0/- (Exempted)

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Age Limit

Uttarakhand High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। आयु की गणना 1 January 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • उत्तराखंड सरकार के प्रचलित नियमों एवं निर्देशों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन तथा अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन के समय जन्मतिथि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Junior Assistant (Civil Courts)230
Junior Assistant (Family Courts)29
Stenographer Grade-1 / Personal Assistant (Civil Courts)128
Stenographer Grade-1 / Personal Assistant (Family Courts)11

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Qualification Post Wise

PostQualification
Junior Assistant (Civil Courts)Graduation + Typing
Junior Assistant (Family Courts)Graduation + Typing
Stenographer Grade-1/ Personal Assistant (Civil Courts)Graduation + Typing + Stenography
Stenographer Grade-1/ Personal Assistant (Family Courts)Graduation + Typing + Stenography

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: Selection Process

Uttarakhand High Court Recruitment 2026 के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित Written Competitive Examमें शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पद के अनुसार टाइपिंग टेस्ट /शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में प्राप्त प्रदर्शन तथा आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

Uttarakhand High Court Recruitment 2026: How To Apply

  • Uttarakhand High Court Recruitment 2026 के तहत आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं और Registration तथा Personal Details भरकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • हाईस्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज जानकारी के अनुसार शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हाईस्कूल प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करें और सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटि न हो।
  • सभी विवरण सत्यापित करने के बाद अंतिम रूप से आवेदन पत्र सबमिट करें। भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 8 July से 10 July 2026 तक सुधार (Correction Window) का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयोग द्वारा लिखित प्रतियोगी परीक्षा का संभावित आयोजन 23 August 2026 को निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नवीनतम अपडेट, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं पर नजर बनाए रखें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण से संबंधित जानकारी उनसे छूट न जाए।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram