GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Vacancy Detail, Eligibility Critiriya and Age Limit

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: March 6, 2026

share Share

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: अगर आपके पास GATE का स्कोरकार्ड है, तो सरकारी नौकरी हासिल करने का ये सुनहरा मौका है। भारत सरकार की महारत्न PSU कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 20 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रकिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 18 मार्च है। इस नई भर्ती के जरिए केमिकल, इंस्ट्रूमेंट्स, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 70 पदों पर भर्ती की जानी है।
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Overview

DepartmentGAIL (India) Limited
PostExecutive Trainee (ET)
Vacancy70
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitegailonline.com
Application Starts From20 February 2026
Last Date For Apply18 March 2026
Selection ProcessShortlisting Based on GATE-2026 Marks

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From20 February 2026
Last Date To Apply18 March 2026
Final Selection ListNotify Later

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Application Fee

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में राहत दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना किसी एप्लीकेशन फीस के आवेदन कर सकते हैं।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Age Limit

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के तहत आयु सीमा 18 मार्च 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है। वहीं न्यूनतम आयु से संबंधित जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार मान्य होगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) भी प्रदान की जाएगी।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Vacancy Details

Post NameVacancy
Executive Trainee (Chemical)17
Executive Trainee (Instrumentation)21
Executive Trainee (Electrical)16
Executive Trainee (Mechanical)16

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Qualification

  • Executive Trainee (Chemical): उम्मीदवार के पास Chemical / Petrochemical / Chemical Technology या संबंधित विषय में B.E. / B.Tech. डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 65% अंक आवश्यक हैं। इसके लिए GATE 2026 में Chemical Engineering (CH) पेपर देना होगा।
  • Executive Trainee (Instrumentation): Instrumentation / Instrumentation & Control / Electronics & Instrumentation / Electrical & Instrumentation / Electronics / Electrical में B.E. / B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक हों। इसके लिए GATE 2026 में Instrumentation Engineering (IN) पेपर अनिवार्य है।
  • Executive Trainee (Electrical): इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में B.E. / B.Tech. डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 65% अंक आवश्यक हैं। इसके लिए GATE 2026 में Electrical Engineering (EE) पेपर देना होगा।
  • Executive Trainee (Mechanical): मैकेनिकल या संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक हों। इसके लिए GATE 2026 में Mechanical Engineering (ME) पेपर आवश्यक है।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Selection Process

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से GATE-2026 के अंकों के आधार पर की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को GATE-2026 में प्राप्त स्कोर के आधार पर Shortlist किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस भर्ती में केवल GATE-2026 का स्कोर ही मान्य होगा, पिछले वर्षों के GATE स्कोर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए Group Discussion (GD) और / या Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार के ज्ञान, व्यक्तित्व और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद Final Selection किया जाएगा।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: How To Apply

  • GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार GATE-2026 परीक्षा के लिए Registration करें / परीक्षा में शामिल हों और अपना GATE-2026 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड करें
  • इसके बाद GAIL की Official Website gailonline.com पर जाएं और Careers सेक्शन में जाएं।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें (यह लिंक 20 फरवरी 2026 सुबह 11:00 बजे से 18 मार्च 2026 शाम 06:00 बजे तक Active रहेगा)।
  • Application Form में अपना GATE-2026 Registration Number दर्ज करें और सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें, जो आपने GATE-2026 आवेदन फॉर्म में उपयोग की थी वही फोटो अपलोड करनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया Unique Registration Number नोट कर लें।
  • अंत में भरे हुए Application Form का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, जो आगे की Selection Process में काम आएगा।

Important Link

Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Conclusion

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के तहत दिए गए भर्ती पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती पक्रिया से जुड़े application form को भरने से पहले official notification को अच्छे से पढ़ लें, क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram