Indian Army CSBO Recruitment 2026: Indian Army HQ 2 Signal Training Centre, Panaji, Goa ने Civilian Switch Board Operator (CSBO) ग्रेड-II, ग्रुप ‘C’ भर्ती के लिए Official Notification जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 190 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास की हो तथा Private Board Exchange (PBX) संभालने का न्यूनतम 6 माह का अनुभव हो, वे 2 May 2026 से 31 May 2026 तक E mail के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें, ताकि पात्रता शर्तों और प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Overview
| Department | HQ 2 Signal Training Centre, Panaji, Goa – Indian Army |
| Post Name | Civilian Switch Board Operator (CSBO) Grade-II, Group ‘C’ |
| Vacancy | 190 |
| Pay Scale | Rs. 21,700/- + allowances |
| Mode Of Application | Online via official email ID |
| official email ID | sunshine.rise@nic.in |
| Selection | Written Test + Practical Test + Interview + Medical Test |
| Application Starts | 2 May 2026 |
| Last Date | 31 May 2026 |
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Important Dates
| Application Starts | 2 May 2026 |
| Last Date | 31 May 2026 |
| Written Test / Practical Test / Interview Date | To be intimated via email ID |
| Age Limit As On | 31 May 2026 |
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Application Fee
Indian Army CSBO Recruitment 2026 के Official Notification में किसी भी प्रकार के Application Fee का उल्लेख नहीं किया गया है। Employment Notice में भी फीस से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि शुल्क से जुड़ा कोई संदेह हो, तो स्पष्टीकरण के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी sunshine.rise@nic.in पर संपर्क करें।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Age Limit
- Indian Army CSBO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 May 2026 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में किसी भी अतिरिक्त या उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए कोई अतिरिक्त वेटेज (अंक) नहीं दिया जाएगा।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Qualificaction
- Indian Army CSBO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही उम्मीदवार के पास Private Board Exchange (PBX) को संभालने का कम से कम 6 माह का अनुभव होना चाहिए, जिसके लिए experience certificate देना अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवार को अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में बोलने में दक्ष (Fluent) होना भी जरूरी है।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Selection Process
- Indian Army CSBO Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जो मेरिट आधारित होगी।
- इसके बाद प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जो केवल क्वालिफाइंग (योग्यता आधारित) होंगे।
- अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू में सफल हो।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे मेडिकल टेस्ट भी देना होगा। साथ ही आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग 10वीं (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों के आधार पर की जा सकती है।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: Document Required
Indian Army CSBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- जन्म प्रमाण के रूप में बर्थ सर्टिफिकेट या मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र/मार्कशीट शामिल है।
- शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट अनिवार्य है।
- इसके साथ ही PBX/EPABX बोर्ड संभालने का कम से कम 6 माह का अनुभव प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।
- उम्मीदवार को रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड (अनिवार्य) और पैन कार्ड (वैकल्पिक) भी जमा करना होगा।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PwBD) के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है, जबकि पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को डिस्चार्ज सर्टिफिकेट भी देना होगा।
- यदि उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत है तो उसे अपने वर्तमान employer से NOC (No Objection Certificate) प्रस्तुत करना होगा।
Indian Army CSBO Recruitment 2026: How To Apply
- Indian Army CSBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी – केवल आधिकारिक ईमेल (sunshine.rise@nic.in) के माध्यम से ही आवेदन करें।
- इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है और लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट तथा इंटरव्यू के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
- एक से अधिक बार आवेदन न भेजें – अधूरा या गलत नाम से भेजा गया आवेदन बिना सूचना के रद्द कर दिया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल लेटर केवल उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे – कॉल लेटर न मिलने की स्थिति में विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
- परीक्षा में शामिल होते समय उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों के मूल (Original) प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे, साथ ही दो अतिरिक्त Self-attested फोटो भी अनिवार्य होंगे।
Important Link
| Apply via Email | sunshine.rise@nic.in |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
Indian Army CSBO Recruitment 2026 के लिए केवल भारत के नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। यह पद All India Service Liability के अंतर्गत आता है, जिसमें फील्ड सर्विस भी शामिल हो सकती है। PBX बोर्ड संभालने का कम से कम 6 माह का अनुभव अनिवार्य है – बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियुक्ति प्राधिकारी के पास यह अधिकार सुरक्षित है कि वह किसी भी चरण में बिना पूर्व सूचना के भर्ती प्रक्रिया को रद्द, स्थगित, निलंबित, समाप्त या संशोधित कर सकता है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









