Azim Premji Scholarship 2026-27: ₹30,000 Per Year, Scholarship for Girls, Check Full Details And How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 18, 2026

share Share

Azim Premji Scholarship 2026-27

Azim Premji Scholarship 2026-27: इस स्कॉलरशिप का मकसद लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई का खर्च कम करना है। अगर आपने 12वीं पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। योजना के तहत चुनी गई छात्राओं को उनके अंडरग्रेजुएट कोर्स की पूरी अवधि, यानी 2 से 5 साल तक, हर साल ₹30,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस तरह छात्राओं को अधिकतम ₹1.5 लाख तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

आज के इस आर्टिकल में इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Overview

Name of the ScholarshipAzim Premji Scholarship 2026-27
Organised ByAzim Premji Foundation
Who Can ApplyOnly Girl Students
Scholarship Amount₹30,000/- per year
Selection ProcessEligibility Based (No Merit, Caste, Income or Religion Criteria)
Mode of ApplicationOnline
Official Websiteazimpremjifoundation.org
Application Start From (Round 1)10 August 2026
Last Date (Round 1)31 August 2026

Azim Premji Scholarship 2026-27: Objective

Azim Premji Scholarship 2026-27 के तहत अगर आपने इसी साल 12वीं पास करने के बाद कॉलेज या किसी अन्य कोर्स में एडमिशन लिया है और पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद चाहती हैं, तो Azim Premji Scholarship आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

  • स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
  • छात्रा ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की हो।
  • 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान में एडमिशन लिया हो।
  • छात्रा वर्तमान में UG डिग्री या अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स के पहले वर्ष में पढ़ रही हो।
  • छात्रा ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की हो।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Important Dates

Application Start From (Round 1)10 August 2026
Last Date (Round 1)31 August 2026
Renewal Applications (2024 & 2025 Cohorts)September 2026 (Expected)
Application Start Date (Round 2)January 2027 (Expected)
Last Date (Round 2)January 2027 (Expected)

Azim Premji Scholarship 2026-27: Benefits

Azim Premji Scholarship 2026-27 की खास बात यह है कि छात्राओं का चयन मेरिट, जाति, आय या धर्म के आधार पर नहीं किया जाता। इसके लिए छात्राओं को केवल योजना में बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

  • चयनित छात्राओं को हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • छात्राएं इस राशि का इस्तेमाल ट्यूशन फीस, किताबों, पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए कर सकती हैं।।
  • इस बार आंध्र प्रदेश और दिल्ली (NCT) को भी पात्र राज्यों की सूची में शामिल किया गया है।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Scholarship Amount 

  • छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • पूरे कोर्स के लिए अधिकतम ₹1.5 लाख तक दी जाती है। यह राशि कोर्स की अवधि के आधार पर 2 से 5 साल तक मिल सकती है।
  • स्कॉलरशिप की रकम सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • छात्राएं इस पैसे का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर सकती हैं।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Eligibility

Azim Premji Scholarship 2026-27 के लिए केवल छात्राएं आवेदन कर सकती हैं और उन्हें 10वीं, 12वीं के साथ-साथ वर्तमान UG कोर्स से जुड़ी निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। पात्रता की आसान जानकारी नीचे दी गई है:

  • इस स्कॉलरशिप के लिए केवल Girls Studets आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक छात्रा ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएं किसी सरकारी स्कूल या सरकारी कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हों।
  • छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में एडमिशन लिया हो।
  • UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की अवधि 2 से 5 साल के बीच होनी चाहिए।
  • छात्राओं के चयन के लिए पारिवारिक आय को आधार नहीं बनाया जाता।
  • पात्र राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पात्र छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
  • स्कॉलरशिप के लिए किसी खास मेरिट या अंक की अनिवार्यता नहीं है।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Required Documents

Azim Premji Scholarship 2026-2 के तहत आवेदन करते समय ये सभी दस्तावेज स्कैन करके अपने पास तैयार रखें। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि सभी डॉक्यूमेंट क्लियर, कलर्ड और ओरिजिनल की स्कैन कॉपी होने चाहिए:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक/स्टेटमेंट
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाण

Azim Premji Scholarship 2026-27: How To Apply

  • सबसे पहले Azim Premji Foundation की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  • फिर Azim Premji Scholarship का पेज ओपन होगा, अगर आप नई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निचे ‘New applications’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Registration की ऑप्शन पर क्लिक करके आपके सामने एलिजिबिलिटी चेक करने का पेज खुलेगा। यहाँ पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब दें – जैसे आप छात्रा हैं, आपने 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से पास की है, आप पात्र राज्य से हैं, और आप UG के पहले साल में हैं। सब सही होने पर “Check Eligibility” का बटन हरा हो जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफाई करें। इसके बाद अपना पूरा नाम (10वीं की मार्कशीट के अनुसार), आधार नंबर, राज्य, जिला और एक मजबूत पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजरनेम (Username) SMS के जरिए मिलेगा। इस यूजरनेम और अपने पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Create New Application” पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और बैंक खाता डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सभी जानकारी अपलोड करने के बाद Preview पर क्लिक करके एक बार फिर से सब कुछ चेक कर लें।
  • सही होने पर Agree and Submit पर क्लिक करके फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद एक्नॉलेजमेंट (Acknowledgement) पेज जनरेट होगा। इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

Azim Premji Scholarship 2026-27 उन छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जो 12वीं के बाद उच्च शिक्षा जारी रखना चाहती हैं और पढ़ाई के खर्च में आर्थिक सहायता चाहती हैं। अगर आप इस योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन जरूर करें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Azim Premji Scholarship 2026-27: FAQ’s

Q1). Azim Premji Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: केवल वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से पास की है और 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में एडमिशन लिया है।

Q2). क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?
Ans: हां, पात्र छात्राएं सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर रही हों, तो आवेदन कर सकती हैं।

Q3). स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलेगी?
Ans: स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।

Q4). क्या सभी राज्यों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?
Ans: नहीं, यह योजना केवल निर्धारित पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राओं के लिए है। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली (NCT), उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य पात्र राज्य शामिल हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram